• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 6, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home बात अपनी

भाजपा संकल्प पत्र 2022 : यूपी में अगले पांच वर्षों के विकास का रोडमेप : महेश चंद श्रीवास्तव

भाजपा संकल्प पत्र 2022 : यूपी में अगले पांच वर्षों के विकास का रोडमेप : महेश चंद श्रीवास्तव

BNPNEWS by BNPNEWS
February 9, 2022
in बात अपनी
Reading Time: 1 min read
0
भाजपा संकल्प पत्र 2022 : यूपी में अगले पांच वर्षों के विकास का रोडमेप : महेश चंद श्रीवास्तव
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र को लेकर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा ने गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में संयुक्त रुप से पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। पत्रकारो को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि यह चुनाव केवल विधानसभा का चुनाव नहीं बल्कि प्रदेश के विकास का चुनाव है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रदेश के जनता-जनार्दन के भविष्य का चुनाव है उत्तर प्रदेश की जनता ने 2014 से जातिवाद,वंशवाद,भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को तिलांजलि देकर विकास को अपनाया है। उसका परिणाम रहा कि 2014, 2017 और 2019 लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ है। दूसरी तरफ सपा,बसपा, कांग्रेस अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के चुनाव लड रही है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को नंबर-1 प्रदेश बनाने के लिए हम निरंतर विकास का संकल्प लेकर आये हैं। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 प्रदेश की जनता के लिए हमारा अगले पांच वर्षों का विकास का रोडमेप (विजन) है, उत्तर प्रदेश की जनता हमारे विकास के विजन को ध्यान में रखते हुए एक बार पुन: 300 से ज्यादा सीटों पर हमें विजय दिलाकर फिर से योगी और मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाएगी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस घोषणापत्र में महिलाओं के लिए अनेक घोषणाएं की गई हैं कालेज जाने वाली हर महिला को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।उज्जवला के सभी लाभार्थी को होली और दीपावली में दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। कन्या सुमंगला योजना को 15 हजार से बढ़ाकर ₹25000 किया जाएगा। गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। मिशन पिंक टॉयलेट के लिए 1000 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा। हर विधवा और निराश्रित महिला को 15 सौ रुपये प्रति माह की पेंशन दी जाएगी। 3 नई महिला बटालियन का गठन किया जाएगा। सभी सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे और 3000 पिंक पुलिस बूथ बनाए जाएंगे। 5 हजार करोड़ की लागत से अवन्ति बाई लोधी स्वयं सहायता समूह मिशन की शुरुआत की जाएगी। यूपीपीएससी समेत सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी की जाएगी। एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 लाख रुपये तक का न्यूनतम दर पर लोन दिया जाएगा। 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की जाएगी। महिला एथलिटों को 5 लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने कहा कि संकल्प पत्र में किसानों को ध्यान में रखकर अनेक प्रावधान किए गए हैं जिसमें किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। 5 हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत की जाएगी। 25 हजार करोड़ की लागत से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन की शुरुआत की जाएगी। आलू ,टमाटर, प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य देने के लिए 1000 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा। गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान, देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा। उन्होनें कहा कि निषाद राज बोट सब्सिडी योजना का उल्लेख भी इस घोषणा पत्र में किया गया है
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प पत्र में युवाओ का भी ध्यान रखा गया है। युवाओं को 10 लाख रोजगार और स्वरोजगार के मौके दिए जाएंगे। छात्रों को दो करोड़ टेबलेट या स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा के लिए छात्रों को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। हर परिवार में कम से कम एक रोजगार और स्वरोजगार का अवसर देंगे।सभी विभागीय रिक्तियां भरने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में जीम व खेल मैदान बनाए जाएंगे। हर मंडल में एक यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी जिसमें अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी, आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव यूनिवर्सिटी, सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी यूनिवर्सिटी, लखनऊ में यूपी इंस्टीट्यूट आॅफ पुलिस एंड फॉरेसिंक साइंस, अयोध्या में आयुष शैक्षणिक संस्थान, गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ आयुष यूनिवर्सिटी, प्रयागराज में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी और मेरठ में मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।
भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि इस लोक कल्याण संकल्प पत्र में स्वास्थ्य के लिए भी विशेष व्यवस्था दी गई है। प्रत्येक जिले में डायलिसिस केंद्र बनाए जाएंगे। एमबीबीएस की सीटों को दोगुना किया जाएगा। 6000 डॉक्टरों 10000 पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। सभी निर्माण श्रमिकों को मुक्त जीवन बीमा दिया जाएगा। दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन 15 सौ रुपये प्रति माह की जाएगी।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी 18 मंडलों में एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन यूनिट स्थापित की जाएगी। मेरठ में कोतवाल धन सिंह गुर्जर अत्याधुनिक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा। लव जिहाद पर 10 साल की जेल और 1 साल का जुर्माना का प्रावधान किया गया है। उन्होनें कहा कि संकल्प पत्र में मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर, बहराइच में एंटी टेररिस्ट कमांडो सेंटर बनाए जाएंगे। प्रत्येक पुलिस स्टेशन में साइबर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। पांच विश्वस्तरीय एक्जीबिशन और अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर बनाए जाएंगे। 3 अत्याधुनिक डाटा सेंटर पार्क बनाए जाएंगे। कानपुर में मेगा लेदर पार्क बनाया जाएगा। बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नत योजना की शुरुआत की जाएगी। वाराणसी, मिर्जापुर और चित्रकूट में रोप-वे सेवा शुरू की जाएगी। सभी गांवों को बस सुविधा से जोड़ने के लिए 2000 नई बसों की शुरुआत की जाएगी। पूरे प्रदेश में अन्नपूर्णा कैंटीन शुरू की जाएगी। काशी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी और प्रयागराज में मेट्रो की शुरुआत की जाएगी। मछुआरा समुदाय के लिए नदियों के पास लाइफ गार्ड की नियुक्ति की जाएगी। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की स्थापना की जाएगी। ईडब्ल्यूएस कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का चित्रकूट में, संत रविदास का बनारस में, निषादराज गुहा का श्रृंग्वेरपुर में और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के स्मृति में सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना की जाएगी। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश और 2017 के बाद के उत्तर प्रदेश में जमीन आसमान का फर्क है। उन्होनें कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में जहां गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, माफिया और भय का वातावरण था वही 2017 के बाद उत्तर प्रदेश ने विकास के नये आयाम स्थापित करने का कार्य किया। विषय प्रस्तावना राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के.शर्मा ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी एवं सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Terrorist Launchpad
बात अपनी

पाकिस्तान ने आपरेशन सीमा से 72 आतंकी लांचपैड हटाए : बीएसएफ

November 29, 2025
Plane Ticket
बात अपनी

बुकिंग के 48 घंटे के अंदर मुफ्त रद करा सकेंगे विमान टिकट

November 5, 2025
V-Mart
बात अपनी

V-Mart कैरी बैग ग्राहकों को भीतर नहीं ले जाने देता लगा जुर्माना

September 22, 2025
Next Post
बीएचयू में ऑफलाइन क्‍लास शुरू करने का निर्णय

बीएचयू में ऑफलाइन क्‍लास शुरू करने का निर्णय

पश्चिम बंगाल नगर निगम चुनाव में रैली व रोड शो की अनुमति नहीं, पांच लोग ही घर-घर जाकर करेंगे प्रचार

यूपी विधानसभा चुनाव : वाराणसी में नामांकन की प्रकिया 10 फरवरी से प्रारम्भ होगी

शिखर धवन की वापसी, भारत की नजरें वेस्टइंडीज के क्‍लीन स्‍वीप पर

शिखर धवन की वापसी, भारत की नजरें वेस्टइंडीज के क्‍लीन स्‍वीप पर

Discussion about this post

Recommended

Ayodhya Airport

दिसंबर के अंत तक तैयार होगा अयोध्या हवाईअड्डा : सिंधिया

Box Office

Box Office : हॉलीवुड फिल्मों में ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ और टॉम क्रूज की ‘टॉप गन मैवरिक’ का जलवा कायम

4 years ago
Harish Rana

हरीश राणा का 13 साल के संघर्ष की यात्रा पर विराम

2 months ago
भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव में आयोजन

Punjab Cabinet : शनिवार सुबह 11 बजे नये मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?