BNP NEWS DESK। Ghar-Ghar Tiranga देश के लिए अपने को बलिदान करने वाले शहीदों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने व राष्ट्र प्रेम उत्पन्न करने के लिए सरकार के निर्देश पर हर घर पर तिरंगा फहराने के निर्देश दिए गए हैं।
Ghar-Ghar Tiranga जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को राष्ट्र भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है,उसी क्रम में इस बार 10 अगस्त से 15 अगस्त हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा का आवाहन सरकार द्वारा किया गया है।
उसको देखते हुए सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी मुकेश जायसवाल, लक्ष्मी नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर अशोक कुमार राय, कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ प्रियंका तिवारी,के नेतृत्व में मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में सैकड़ो छात्राओं के हाथों में भारत की आन-बान-शान तिरंगा झंडा देकर 10 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा फहराने एवं लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाया गया।
उपरोक्त अवसर पर बोलते हुए सभी वक्ताओं ने कहा कि समारोह कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतिकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है।
इसीके दृष्टिगत दिनांक 10 से 15 अगस्त 2026 में हर घर तिरंगा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समस्त विभाग बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करें। विगत वर्षों की भांति हर घर तिरंगा कार्यक्रम में समस्त आवासित घरो सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालय एवं समस्त शिक्षण संस्थानों पर तिरंगा फहराया जाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश जायसवाल,डॉ अशोक कुमार राय, डॉ प्रियंका तिवारी, सहीत सैकड़ो छात्राएं शामिल थी। Ghar-Ghar Tiranga














Discussion about this post