BNP NEWS DESK। STF Arrested उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा की शुचिता पर बड़ा प्रहार करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स ने सोमवार को सनसनीखेज कार्रवाई की। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के दौरान छात्र की जगह साल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में गाजीपुर के दुल्लहपुर के बहलोलपुर करूवी स्थित भगेलू दास इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और साल्वर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान की गई।
STF Arrested एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी को सूचना मिली थी कि भगेलू दास इंटर कालेज में नकल माफिया सक्रिय है और प्रधानाचार्य की मिलीभगत से साल्वरों को परीक्षा कक्ष में बैठाया जा रहा है। सूचना पर एसटीएफ टीम ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कालेज में छापेमारी की।
प्रधानाचार्य विन्ध्याचल यादव ने 40 हजार रुपये लिए थे
जांच के दौरान कक्ष संख्या-12 में परीक्षार्थी शुभम यादव के स्थान पर मऊ के सरायलखंसी थाना के कंधेरी निवासी साल्वर शिवम यादव परीक्षा देता मिला। पूछताछ में सामने आया कि वह पिछले तीन दिनों से लगातार परीक्षा दे रहा था और हिंदी व सामाजिक विज्ञान की परीक्षा पहले ही दे चुका है। इसके बदले प्रधानाचार्य विन्ध्याचल यादव ने 40 हजार रुपये लिए थे।
जानबूझकर साल्वर की बायोमेट्रिक या अन्य किसी तरह की पहचान जांच नहीं कराई गई। छापेमारी में हाईस्कूल अंग्रेजी का प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिका, ओएमआर शीट, प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। STF Arrested
एसटीएफ के अनुसार प्रदेश में 17 फरवरी से शुरू हुई बोर्ड परीक्षाओं को नकलमुक्त कराने के लिए सभी जनपदों में सख्त निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में गाजीपुर की यह कार्रवाई नकल माफिया के खिलाफ बड़ी सफलता है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। STF Arrested
















Discussion about this post