BNP NEWS DESK। Swami Avimukteshwarananda न्यायालय के आदेश पर पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को सुबह से चर्चाएं तेज रहीं। प्रयागराज से पुलिस टीम के वाराणसी पहुंचने की अफवाह फैलते ही केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ पर बड़ी संख्या में भक्त जुटने लगे।
अपने वकीलों के साथ बैठक के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पत्रकारों से कहा कि यदि सरकार उन्हें झूठे मुकदमे में गिरफ्तार करती है तो वह पुलिस का विरोध नहीं करेंगे और न्यायालय में आरोपों का सामना करेंगे।
Swami Avimukteshwarananda उन्होंने कहा कि जिन छात्रों के यौन शोषण का आरोप लगाया गया है, वह उनके गुरुकुल में कभी पढ़े ही नहीं। न्यायालय में प्रस्तुत उनका अंकपत्र हरदोई जिले के स्कूल का है।
पुलिस की कथित बर्बरता के बाद कैंप में गए ही नहीं
उन्होंने सवाल उठाया कि जब उनका संबंधित स्थान से कोई जुड़ाव नहीं है तो आरोप कैसे लगाए जा सकते हैं। यदि किसी के पास कोई सीडी है तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है।
प्रयागराज माघमेला स्थल पर हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे थे और पूरी स्थिति रिकार्ड में है। घटना के समय उनकी बस कैंप के अंदर नहीं खड़ी थी और वह पुलिस की कथित बर्बरता के बाद कैंप में गए ही नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि गैर भाजपा शासित राज्य की पुलिस से मामले की जांच कराई जाए।
काफी संख्या में महिला भक्त भी आश्रम पहुंच गई
पुलिस के आने की खबर सुनकर काफी संख्या में महिला भक्त भी आश्रम पहुंच गई थीं। कुछ महिलाएं भावुक होकर रो पड़ीं तो स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उनसे कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। गुरु जब गड़बड़ निकल जाए तब रोना।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की संभावित गिरफ्तारी की सूचना पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधिमंडल तथा कांग्रेस की युवा इकाई के पदाधिकारी भी मठ पहुंचे और उन्हें अपना समर्थन दिया। सपा नेताओं ने आरोपों को झूठा बताते हुए संतों की गरिमा की रक्षा की बात कही।
वहीं, युवा कांग्रेस शाखा के उपाध्यक्ष चंचल विश्वकर्मा ने भी समर्थन का आश्वासन दिया। बार काउंसिल आफ इंडिया के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी समेत कई वकील भी पहुंचे।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत पर्याप्त साक्ष्य के बिना गिरफ्तारी नहीं की जा सकती। पुलिस स्वामीजी से पहले पूछताछ कर सकती है, इसके बाद भी उसे लगता है तो गिरफ्तार कर सकती है। Swami Avimukteshwarananda
















Discussion about this post