BNP NEWS DESK। Vishwanath Temple सावन मास में 80 लाख श्रद्धालुओं के बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने का अनुमान लगाकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने तैयारियां की है। पिछली बार सावन मास में 63.06 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई थी। जबकि वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा 1.01 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे।
Vishwanath Temple 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले सावन मास के लिए मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए हैं। पांच लाख वर्ग मीटर में फैले धाम परिसर में भीड़ नियंत्रण और सुचारू दर्शन के लिए सात प्रवेश मार्ग तय किए गए हैं, जिसमें गेट नं. चार, काशी द्वार (4बी), नंदुफेरिया (4), सिल्को गली (4ए), ढुंढीराज, सरस्वती फाटक और भैरव द्वार शामिल हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए छह स्थानों पर बैरिकेडिंग व जिग-जैग की व्यवस्था की गई है।
बढ़ाएं गए सीसीटीवी कैमरे
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में चप्पे-चप्पे की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है। पहले धाम में 289 कैमरे लगे थे। 44 अतिरिक्त कैमरे स्थापित किए गए हैं। जिससे कैमरों की संख्या 333 हो गई है। सीसीटीवी कैमरे की 24 घंटे नियंत्रण कक्ष से आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में निगरानी होगी।
जगह जगह मिलेगा पेयजल
धाम में 19 स्थानों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। अत्यधिक गर्मी में ग्लूकोज व ओआरएस की भी व्यवस्था रहेगी। तीन स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। Vishwanath Temple
दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए चलेंगे गोल्फ कार्ट
सावन मास के प्रत्येक सोमवार को विशेष पर्व पर मैदागिन से गोदौलिया मार्ग नो व्हीकल जोन रहेगा। दिव्यांगों, बुजुर्गों के लिए गोदौलिया व मैदागिन से गेट नं 4 तक पांच फ्री गोल्फ कार्ट चलेंगे। Vishwanath Temple














Discussion about this post