BNP NEWS DESK। plantation चेतगंज स्थित आर्य महिला इंटर कॉलेज में बुधवार को 39 गंगा टास्क फोर्स व नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण की सीख दी गयी।गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार जगदीश चंद व नमामि गंगे के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में विद्यालय के हजारों छात्राओं से जल संरक्षण, गंगा स्वच्छता, सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्ति, अधिकतम पौधरोपण के विषय पर सार्थक संवाद किया गया।प्रार्थना सभा के उपरांत उपस्थित छात्राओं ने बड़े ध्यानपूर्वक सभी विषयों को सुना।साथ ही धरा को हराभरा, स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।
plantation कॉलेज की प्राचार्या प्रतिभा यादव ने कहा कि आज के तनावपूर्ण वातावरण में प्रकृति के निकट रहना मानसिक शांति के लिए एक अच्छा विकल्प है।बटालियन की ओर से शिक्षिकाओं को तुलसी व लेमन ग्रास के पौधे भेंट किए गएं।सभी ने सेना के जवानों के साथ मिलकर प्रांगण में चंपा, अर्जुन, आंवला, गुड़हल आदि के पौधे लगाएं और उनके संरक्षण हेतु संकल्पबद्ध हुए।
इस दौरान विद्यालय प्रबंध की ओर से डॉ गीतिका, सुनीता राय, प्रिया अग्रहरि, प्रियंका वर्मा, रश्मि श्रीवास्तव नमामि गंगे टीम से जय विश्वकर्मा, किरण पांडेय, ऊषा गुप्ता, मुक्ता सलूजा, चारुशीला सिन्हा आदि सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहीं।















Discussion about this post