शिवरात्रि पर काशी में दिखा अद्भुत नजारा

SHARE:

Sawan Shivratri 2025

BNP NEWS DESK। Sawan Shivratri 2025 देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में सावन की शिवरात्रि महापर्व पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान घाट से लेकर मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि आज शिवरात्रि के अवसर पर महादेव के भक्तों का स्वागत हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करके किया गया।

Sawan Shivratri 2025 मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता व कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालु मोहित सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा एक सराहनीय कदम है। इससे सनातन धर्म और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

वाराणसी के मार्कण्डेय महादेव धाम में सावन माह की शिवरात्रि पर प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

 

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए कांवरियों और दर्शनार्थियों ने बाबा का जलाभिषेक किया। गाजीपुर से आए कांवरिया जितेन्द्र ने मार्कण्डेय धाम को अलौकिक और चमत्कारी बताया।

प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की थी। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग और स्टील ग्रिल की रेलिंग लगाई गई। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई। श्रद्धालुओं ने लाइन में खड़े होकर दर्शन किए।

 

मार्कण्डेय महादेव धाम गोस्वामी समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी ने बताया कि भाजपा सरकार के आने के बाद से हर वर्ष श्रावण मास में शिवरात्रि और शिव विवाह जैसे आयोजनों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें