अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने शीजान खान से ब्रेकअप के बाद की आत्‍महत्‍या

SHARE:

Tunisha Sharma Suicide

BNP NEWS DESK। Actress Tunisha Sharma ‘अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल’ की लीड अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के निधन की खबर ने हर किसी को शॉक कर दिया है। कोई यकीन नहीं कर पा रहा है कि महज 20 साल की उम्र में तुनिशा ने इतना बड़ा कदम उठा लिया है और अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। तुनिशा के साथ रिश्ते में रहने और साथ रहने के बाद भी, शीजान कई लड़कियों के संपर्क में रहता था। इससे तुनिशा तनाव में आ गई और अवसाद में चली गई।

महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने ने कहा, ‘यह ‘लव जिहाद’ का मामला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम देख रहे हैं कि ऐसे मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं और हम इसके खिलाफ सख्त कानून लाने पर विचार कर रहे हैं।

शनिवार को तुनिशा शो की शूटिंग के लिए पहुंची थीं और फिर को-स्टार के मेकअप रूम में उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, अब तुनिशा के साथ शो में काम कर चुके विनीत रैना ने अभिनेत्री के साथ की गई अपनी आखिरी चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें वह अपने जन्मदिन की प्लानिंग कर रही थीं।

Actress Tunisha Sharma तुनिशा शर्मा के साथ ‘अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में काम कर चुके अभिनेता विनीत रैना ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री संग अपनी आखिरी बातचीत का स्क्रीनशॉट साझा किया है। चैट में तुनिशा 4 जनवरी को अपने जन्मदिन पर विनीत के साथ मिलने का प्लान बना रही थीं। इसके साथ ही विनीत ने तुनिशा का एक फोटो भी शेयर किया, जो उन्होंने शो के सेट पर क्लिक किया था।

शीजान से ब्रेकअप की वजह से तनाव में थीं Tunisha

अब तक सामने आई जानकारियों के मुताबिक एक्ट्रेस ने आत्महत्या की है। उन्होंने सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। इस बीच तुनिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अब सामने आ गई है। इसके अलावा एक्ट्रेस के सुसाइड केस की एफआईआर कॉपी भी सामने आई है। इसमें एक्ट्रेस की आत्महत्या को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं। इसमें जिक्र किया गया है कि तुनिशा तनाव में थीं और इसकी वजह थी शीजान खान से ब्रेकअप।

तुनिशा मौत मामले में महाराष्ट्र के मंत्री का बयान, बोले- यह लव जिहाद

महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने नासिक में मीडिया बातचीत के दौरान टीवी अभिनेत्री तुनिशा मौत मामले में प्रतिक्रिया दी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, ‘यह ‘लव जिहाद’ का मामला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम देख रहे हैं कि ऐसे मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं और हम इसके खिलाफ सख्त कानून लाने पर विचार कर रहे हैं।’

दिवंगत अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के मामा पवन शर्मा ने कहा कि घटना के बाद से परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं। साथ ही उन्होंने कहा, “तुनिशा के साथ रिश्ते में रहने और साथ रहने के बाद भी, शीजान कई लड़कियों के संपर्क में रहता था। इससे तुनिशा तनाव में आ गई और अवसाद में चली गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें