खत्री हितकारिणी सभा ने किया रक्तदान

SHARE:

Blood Donation Camp

BNP NEWS DESK। Blood Donation Camp   खत्री हितकारिणी सभा ने अपने परंपरा का अनुसरण करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दस टण्डन जी की स्मृति में एक वृहद् रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय मण्डल चिकित्सालय कबीर चौरा में संपन्न कराया । सभा के सदस्यों ने बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया और १०० यूनिट रक्तदान किया।

रक्तदान ईश्वरीय तत्व को ईश्वर के निमित्त ही दिया जाता है

सभा के संरक्षक अशोक धवन (एम एल सी )ने बताया की संस्था देशहित और मानवता को ध्यान में रखते हुए अपना सर्वोत्तम योगदान देने को तत्पर रहती है।सनातन परंपरा में दधीचि ने अपनी अस्थियां दान में दे कर सकारात्मक देवताओं को वज्र जैसा अमोघ अस्त्र दिया, ईश्वरीय संपत्ति मे रक्त भी गिना जाता है। रक्तदान ईश्वरीय तत्व को ईश्वर के निमित्त ही दिया जाता है वास्तव में यही धर्म निरपेक्षता है।भगवान ने ऐसी परंपरा बनाई है कि किसी भी धर्म जाती का व्यक्ति हो दूसरे धर्म जाती के व्यक्ति को रक्त दे उसकी जान बचाने में अपना योगदान दे सकता है।  Blood Donation Camp

हमारा जीवन ही मानव सेवा के लिये समर्पित है

डॉ अनुराग टण्डन ने कहा की मैं इस संस्था का अध्यक्ष रहा हूँ ये संस्था मेरी आत्मा से जुड़ी है और सेवा परमों धर्मः का अनुसरण करती है
अध्यक्ष डॉ अश्वनी टण्डन ने बताया की इस सेवा कार्य में सभा की युवा और महिला शाखा का भी महत्वपूर्ण योगदान है हम सब एक परिवार हैं और मैं एक डॉक्टर भी हूँ हमारा जीवन ही मानव सेवा के लिये समर्पित है हम भलीभाँति अवगत हैं की रक्तदान का क्या महत्व है हम संस्था को
हमेशा रक्तदान के लिए प्रेरित करते है इसलिए कि रक्त मानव शरीर का एक ऐसा कंपोनेंट है जिसे हम कृत्रिम तरीक़े से नहीं बना पाते है और न ही हम किसी जंतु या जानवर से ले सकते हैं इंसान का रक्त ही इंसान को चढ़ाया जा सकता है रक्त हमे प्रकृति द्वारा प्राप्त है और रक्तदान करना हमारा परम धर्म भी है।

संस्था के महामंत्री मुकेश कक्कड़ ने सभी का स्वागत किया और बताया कि आज १८ साल के बच्चे और बच्चियों से लेकर ६५ वर्ष के सम्मानित पुरुष और महिलाओं ने रक्तदान शिविर में भाग लिया।

मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक एस पी सिंह ने बताया की सरकारी अस्पताल में सभी वर्गों के व्यक्ति अपना इलाज कराने आते है और अस्पताल को रक्त की महती आवश्यकता होती है आपके रक्तदान से हम मरीज़ को जीवन दान देने में सफल हो पाते है ।
इस अवसर पर मुकेश कक्कड़ ,शम्मी खत्री , मुकुंद लाल टंडन , वासुदेव ओबेराये, अमित धवन , अवध बिहारी महरोत्रा गुंजन कपूर , अजीत महरोत्रा , हरीश वालिया , रोहित धवन ,राजीव खन्ना , नितिन टण्डन , शोभा कपूर , अमिता मेहरा , नमिता टण्डन , हिमांगी सेठ , आदि मौजूद थे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें