• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष

भद्रा के चलते 30 अगस्त की रात में नौ बजे के बाद शुभ मुहूर्त

31 को छह घटी से कम मुहूर्त मिलने से पूर्व दिन में ही मनाना श्रेयस्कर

BNPNEWS by BNPNEWS
August 13, 2023
in विशेष
Reading Time: 1 min read
0
Raksha bandhan 2023

31 को छह घटी से कम मुहूर्त मिलने से पूर्व दिन में ही मनाना श्रेयस्कर

747
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK।  Raksha bandhan   31 को छह घटी से कम मुहूर्त मिलने से पूर्व दिन में ही मनाना श्रेयस्कर: इस वर्ष श्रावणी उपाकर्म एवं रक्षाबंधन पर्व को लेकर पंचांगों में गणितीय मानों की भिन्नता के कारण 30 या 31 अगस्त को लेकर समाज में भ्रम की स्थितियां हैं। सनातन धर्म में किसी भी व्रत पर्व या उत्सव का निर्णय आकाशीय ग्रह पिंडों की गति स्थिति आदि की गणना करते हुए धर्म शास्त्र में निर्दिष्ट व्यवस्था से किया जाता है।

इस बार उत्पन्न स्थिति पर विमर्श करते हुए काशी विद्वत परिषद, ज्योतष विभाग एवं धर्मशास्त्र मीमांसा विभाग के विद्वानों ने धर्मशास्त्रों के आलोक में 30 अगस्त की रात में नौ बजे के बाद भद्रा पश्चात रक्षाबंधन का मुहूर्त निकाला है। ऐसे में इस बार रात में भाइयों की कलाइयों पर राखियां सजेंगी।
इस वर्ष श्रावणी पूर्णिमा 30 अगस्त की सुबह से आरंभ होने तथा 31 अगस्त की प्रातः छह घटी से न्यून होने के कारण भ्रम की स्थिति बन गई। कुछ विद्वान 30 तो कुछ 31 अगस्त को रक्षाबंधन एवं उपाकर्म मनाने का निर्णय देने लगे। इस भ्रम के निवारणार्थ काशी विद्वत परिषद, बीएचयू ज्योतिष विभाग एवं धर्मशास्त्र मीमांसा विभाग की बैठक विद्वत परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं ज्योतिष शास्त्र के सर्वमान्य मनीषी प्रो.रामचंद्र पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को हुई।

इसमें धर्मसिंधु एवं निर्णय सिंधु आदि ग्रंथों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि यदि पूर्णिमा का मान दो दिन प्राप्त हो रहा हो तथा प्रथम दिन सूर्योदय के एकादि घटी के बाद पूर्णिमा का आरंभ होकर द्वितीय दिन पूर्णिमा छह घटी से कम प्राप्त हो रही हो तो पूर्व दिन भद्रा से रहित काल में रक्षाबंधन करना चाहिए परंतु ‘इदं प्रतिपत् युतायां न कार्यम्’ अनुसार पूर्णिमा यदि प्रतिपदा से युक्त होकर छह घटी से कम हो तो रक्षाबंधन नहीं करना चाहिए। इस वर्ष 31 अगस्त को पूर्णिमा छह घटी से कम है, 30 अगस्त की रात नौ बजे तक भद्रा है।

अतः 30 अगस्त की रात में भद्रा पश्चात रक्षाबंधन करना शास्त्र सम्मत होगा। क्योंकि ऐसी स्थिति में रात्रिकाल में भी रक्षाबंधन का विधान शास्त्र देते हैं, ‘तत्सत्त्वे तु रात्रावपि तदन्ते कुर्यादिति निर्णयामृते। रात्रौ भद्रावसाने तु रक्षाबन्धः प्रशस्यते।’

विद्वानों ने निर्णय दिया कि श्रावणी उपकर्म का अनुष्ठान शुक्लयजुर्वेद के तैतरीय को छोड़कर अन्य सभी शाखा वालों का धर्म शास्त्रीय ग्रंथों के अनुसार 30 तारीख को तथा तैतरीय शाखा वालों की उदय व्यापिनी पूर्णिमा में 31 को करना शास्त्र सम्मत रहेगा। बैठक में ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष प्रो.गिरजा शंकर, पूर्व ज्योतिष विभागाध्यक्ष प्रो.चंद्रमौली उपाध्याय, प्रो.रामजीवन मिश्र, प्रो.शत्रुघ्न त्रिपाठी, डा. सुभाष पांडेय, डा. सुशील गुप्ता, धर्मशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो.माधव जनार्दन रटाटे, प्रो. शंकर कुमार मिश्र, काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो.रामनारायण द्विवेदी आदि थे

। विषय उपस्थापन प्रो. विनय कुमार पांडेय ने किया। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने भी विभिन्न पंचांगों में प्रदत पूर्णिमा के मानों तथा धर्मशास्त्र के वचनों की समीक्षा करते हुए उपर्युक्त मत का समर्थन किया।

The Review

raksha bandhan

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

sim Binding
विशेष

सिम बाइंडिंग से बढ़ेगी सुरक्षा, ग्राहकों पर असर नहीं: सीओएआइ

December 11, 2025
बृहन्महाराष्ट्र मंडळ ने किया वेद मूर्ति का अभिनंदन
धर्म

बृहन्महाराष्ट्र मंडळ ने किया वेद मूर्ति का अभिनंदन

December 7, 2025
देश भर में अब खुलेंगे जेन-Z डाकघर
विशेष

देश भर में अब खुलेंगे जेन-Z डाकघर

December 6, 2025
Next Post
Blood Donation Camp

खत्री हितकारिणी सभा ने किया रक्तदान

Independence day celebration

बंगाली टोला इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Kanya Kumar Inter College

Watch Video : प्रभातफेरी व सांस्‍कृतिक आयोजनों के साथ कन्‍या कुमारी इंटर कालेज में मना स्‍वतंत्रता दिवस

Discussion about this post

Recommended

Build Bharat Expo

शीघ्र ही लाई जाएगी राष्ट्रीय एमएसएमई नीति : जीतन राम मांझी

1 year ago
Supreme Court on Air Pollution

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी के लिए टीमें होंगी गठित

1 year ago
Rani Laxmibai

भदैनी नहीं, मणिकर्णिका पर काठ की हवेली में हुआ था लक्ष्मीबाई का जन्म

7 months ago
Gyanvapi survey

ज्ञानवापी सर्वे : गुंबद के नीचे मिले मंदिर जैसे शिखर

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?