27 साल बाद इस वर्ष भारत में होगी मिस वर्ल्ड प्रतिस्पर्धा

SHARE:

Miss World

BNP NEWS DESK। Miss World दुनिया भर में चर्चित मिस वर्ल्ड प्रतिस्पर्धा करीब 27 साल बाद इस वर्ष भारत में पुन: आयोजित होगी। प्रतिस्पर्धा का 71वां संस्करण इस साल नवंबर में आयोजित होने की उम्मीद है। इसकी तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है। इससे पहले 1996 में भारत में इसका आयोजन किया गया था।

Miss World   संगठन की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जूलिया मार्ले ने गुरुवार को कहा कि मुझे 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल के लिए भारत को आयोजन स्थल बनाए जाने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।… हमें आपकी अनूठी और विविधतापूर्ण संस्कृति, विश्व स्तरीय आकर्षक और लुभावने स्थलों को दुनिया के साथ साझा करने का बेसब्री से इंतजार है।
उन्होंने कहा कि 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 में अतुल्य भारत की एक महीने की यात्रा के दौरान 130 राष्ट्रीय चैंपियन की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा, क्योंकि हम 71वां और अब तक का सबसे शानदार मिस वर्ल्ड फाइनल आयोजित करने जा रहे हैं।

भारत ने अब तक छह बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया

करीब एक महीने तक चलने वाले इस आयोजन में 130 से अधिक देशों की प्रतिभागी हिस्सा लेंगी। सौंदर्य प्रतियोगिता का भारत में प्रचार-प्रसार करने के लिए यहां आईं मौजूदा विश्व सुंदरी करोलिना बिलावस्का (पोलैंड) ने कहा कि वह अपना ताज इस खूबसूरत देश में दूसरी प्रतिभागी को सौंपने के लिए उत्साहित हैं।

भारत ने छह बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है। रीता फारिया ने 1966 में यह प्रतिस्पर्धा जीती थी जबकि ऐश्वर्या राय ने 1994 में, डायना हेडन ने 1997 में, युक्ता मुखी ने 1999 में, प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में और मानुषी छिल्लर ने 2017 में यह खिताब अपने नाम किया था।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें