BNP NEWS DESK। school closed भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने बेसिक स्कूलों की छुट्टियां 10 दिन के लिए बढ़ा दी है। अब यह स्कूल 27 जून को खुलेंगे इससे बेसिक शिक्षकों एवं बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। बताते चलें कि इस समय भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के चलते घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में स्कूल 16 जून को खोलने को लेकर जहां एक तरफ शिक्षकों में चिंता थी वहीं दूसरी ओर बच्चों एवं अभिभावकों में भी परेशानी महसूस की जा रही थी। ऐसे में 10 दिन के लिए छुट्टी को बढ़ाकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत भरी खबर दी है।








