प्रयागराज से वाराणसी के लिए वंदे भारत मेट्रो चले

SHARE:

vande metro train

BNP NEWS DESK| Vande Bharat Metro इस बार के रेल बजट में पूर्व-मध्य रेलवे का भी विशेष ध्यान रखा गया है। नई-पुरानी रेल परियोजनाओं के लिए इस जोन में 10,232 करोड़ की राशि का प्रविधान किया गया है। बिहार में पहले से ही 74,880 करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

प्रयाग-काशी की दूरी कुछ मिनटों में ही सिमट जाएगी

प्रयागराज से वाराणसी के लिए Vande Bharat Metro चलेगी। 10 कोच की यह ट्रेन तेज यात्रियों को सुगम सफर का आनंद देगी। 125-130 किमी की गति से चलने वाली इस ट्रेन से प्रयाग-काशी की दूरी कुछ मिनटों में ही सिमट जाएगी। नवीनतम तकनीक, हाईटेक सुविधाएं, पूर्णत: वातानुकूलित और वाईफाई से लैस यह ट्रेन वंदे भारत का ही मिनी रूप है। प्रतिदिन यात्रा करने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का खाका तैयार किया गया है। कम समय में लोग आफिस या जरूरी काम के लिए आ-जा सकेंगे और ट्रैफिक में फंसने की समस्या भी नहीं होगी। काशी विश्वनाथ का दर्शन करने वालों और प्रयाग-काशी के बीच पर्यटन को इस ट्रेन से बढ़ावा मिलेगा।

10 कोच की वंदे भारत मेट्रो प्रयागराज से 100 किमी की दूरी वाले शहर को जोड़ने के लिए चलाई जाएगी। तैयारी है कि एक घंटे से भी कम समय में दो शहरों के बीच की दूरी तय हो जाए।

यह ट्रेन यूपी के कई अन्य शहरों को भी मिलेगी, जिसमें लखनऊ से कानपुर के लिए प्रथम चरण में ही व्यवस्था होगी। जबकि अगले कई चरणों में आगरा से मथुरा के लिए, मेरठ से गाजियाबाद, आगरा से अलीगढ़, बस्ती से अयोध्या व गोरखपुर के लिए, आगरा से फिरोजाबाद के लिए वंदे भारत मेट्रो चलेगी।

पटना से हावड़ा के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दी गई

अकेले बिहार की नई-पुरानी रेल परियोजनाओं के लिए 8,505 करोड़ दिए गए हैं। मोकामा के पास गंगा में बन रहे महासेतु के लिए पांच सौ करोड़ मिले हैं। अगले वर्ष के अंत तक पुल का निर्माण पूरा कर लेने का निर्देश है। पटना से रांची के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। पहले से चल रही जनशताब्दी को पुराने रूट से ही चलाया जाएगा, जबकि वंदे भारत को नवनिर्मित पटना-रांची रेलखंड से चलाया जाएगा। इससे समय की काफी बचत होगी।
वहीं, पटना से हावड़ा के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दी गई है। इसे जनशताब्दी के बदले या अलग से इसके ठीक बाद चलाया जाएगा। इसी तरह से वाराणसी से गया-धनबाद होते हुए हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather