• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष

ऑनलाइन रेलवे टिकट : एक मिनट में बुक होंगे 2.25 लाख टिकट

-टिकट बुकिंग और कंट्रोलिंग सिस्टम 5जी तकनीक पर आधारित होगा

BNPNEWS by BNPNEWS
February 3, 2023
in विशेष
Reading Time: 1 min read
0
Online Railway Ticket

-टिकट बुकिंग और कंट्रोलिंग सिस्टम 5जी तकनीक पर आधारित होगा

592
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK | Online Railway Ticket अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने दो दशक पहले रोड सेक्टर को सुधारने का अभियान शुरू किया था, अब नरेन्द्र मोदी की सरकार ने रेल सेक्टर को पटरी पर लाने का बीड़ा उठाया है। बजट में रेलवे को राशि बड़ी मिली है तो काम भी बड़े-बड़े होने हैं।

Online Railway Ticket  यह विश्व का पहला रेलवे होगा, जिसका टिकट बुकिंग और कंट्रोलिंग सिस्टम 5जी तकनीक पर आधारित होगा। आनलाइन टिकट के व्यवधानों को देखते हुए इसकी क्षमता में दस गुना वृद्धि की जानी है।

अभी प्रति मिनट 25 हजार टिकट बनते हैं, जिसे बढ़ाकर 2.25 लाख करना है। पूछताछ की क्षमता को प्रति मिनट चार लाख से बढ़ाकर 40 लाख करने की तैयारी है। इसके अतिरिक्त दो हजार स्टेशनों पर ऐसी दुकानें खोली जाएंगी, जहां आम लोगों को सारे सामान मिल सकें। नाम दिया जाएगा जन सुविधा केंद्र। ये दुकानें दिन-रात खुली रहेंगी।

 

अगले तीस वर्षों की ट्रैफिक को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस करके बजट के प्रविधानों और रेलवे के आधुनिकीकरण की तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि रेलवे की योजना यात्री आरक्षण प्रबंधन को बेहतर करने की है। टिकट बुकिंग पर बड़ा शोध हुआ है, जिसके बाद टिकट लेना आसान हो जाएगा। हमारा जोर रेलवे के कायांतरण पर है। अगले तीस वर्षों की ट्रैफिक को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। यात्री सुविधा को ध्यान में रखकर तीन वर्षों के भीतर सभी पुरानी ट्रेनों के कोच बदले जाएंगे। अभी ढाई सौ ट्रेनों के कोच बदल दिए गए हैं। अगले वर्ष 325 ट्रेनों के कोचों को राजधानी के समतुल्य कोच से बदल दिया जाएगा। दिसंबर 2024 तक कवच का 5जी वर्जन भी आ जाएगा।

वंदे भारत ट्रेनों का बड़ा निर्यातक बनने की तैयारी

रेल मंत्री ने कहा कि स्वदेशी तकनीक से विकसित वंदे भारत ट्रेनों के अगले संस्करण को घरेलू जरूरतों के साथ ही निर्यात को भी ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। हम अगले तीन वर्षों में ही हम इस ट्रेन के बड़े निर्यातक बन जाएंगे। अभी इसके कल-पूर्जे में यूरोप के देशों ने रुचि ली है। स्लीपर कोच के सारे अवयव को उसी तरह बनाया जा रहा है। हाइड्रोजन ट्रेनें भी इसी वर्ष दिसंबर तक चलने लग जाएंगी।

दो हजार स्टेशनों पर खुलेंगे जन सुविधा केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी की सोच को आगे बढ़ाते हुए रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में वृद्धि की तैयारी है। इसके लिए देश भर के दो हजार रेलवे स्टेशनों पर जन सुविधा केंद्र खोले जाएंगे, जहां दैनिक आवश्यकता के सभी सामान मिल सकें। इसका आवंटन स्थानीय स्तर पर किया जाएगा। वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना के अंतर्गत अब तक 550 स्टेशनों पर 594 स्टाल लगाए जा चुके हैं। इस वर्ष इसे बढ़ाकर 750 स्टेशन तक ले जाना है।

प्रतिदिन 19 किमी नई पटरी बिछाने का लक्ष्य

अगले वित्तीय वर्ष में सात हजार किमी नई रेल पटरियां बिछानी हैं, जो चालू वर्ष से ढाई हजार किमी ज्यादा है। 2014 के पहले सिर्फ प्रतिदिन औसतन चार किमी पटरियां बिछाई जाती थीं, जिसे चालू वर्ष में बढ़ाकर 12 किमी तक पहुंचा दिया गया। इसे बढ़ाते हुए प्रतिदिन 19 किमी का लक्ष्य है। 1275 स्टेशनों का कायापलट किया जा रहा। लाइनों की डबलिंग एवं गेज परिवर्तन का काम भी अनवरत चलता रहेगा।

एक हजार नए फ्लाईओवर और अंडरपास बनेंगे

रेलवे पटरियों के दोनों ओर बसे गांवों और शहरों को जोड़ने के लिए नए फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए जा रहे हैं। 2014 से अभी तक 10,438 ब्रिज और अंडरपास बनाए गए हैं। चालू वर्ष में एक हजार बन रहे हैं। अगले वित्त वर्ष में भी अतिरिक्त एक हजार का लक्ष्य है। अंडरपास में पानी भरने की शिकायतों को देखते हुए इसे नए तरह से डिजाइन किया जाएगा। दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए फुटओवर ब्रिज का डिजाइन भी बदला गया है।

The Review

Online Railway Ticket

Online Railway Ticket अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने दो दशक पहले रोड सेक्टर को सुधारने का अभियान शुरू किया था

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

sim Binding
विशेष

सिम बाइंडिंग से बढ़ेगी सुरक्षा, ग्राहकों पर असर नहीं: सीओएआइ

December 11, 2025
बृहन्महाराष्ट्र मंडळ ने किया वेद मूर्ति का अभिनंदन
धर्म

बृहन्महाराष्ट्र मंडळ ने किया वेद मूर्ति का अभिनंदन

December 7, 2025
देश भर में अब खुलेंगे जेन-Z डाकघर
विशेष

देश भर में अब खुलेंगे जेन-Z डाकघर

December 6, 2025
Next Post
vande metro train

प्रयागराज से वाराणसी के लिए वंदे भारत मेट्रो चले

Yogi Adityanath

भारत ने अपने सामर्थ्य एवं ताकत का प्रदर्शन मानवता के दौर में किया है : योगी आदित्यनाथ

Tent City

वाराणसी में टेंट सिटी में 8 फरवरी को गूंजेगी शहनाई

Discussion about this post

Recommended

G 20

भारतीय डाक विभाग ने जी-20 कल्चर मिनिस्टर्स मीटिंग के दौरान ‘संस्कृति कार्य समूह’ पर जारी किया डाक टिकट

UP weather

ढाई महीने में आए 15 तूफानों से कम हुआ तापमान, 15 मई के बाद बढ़ेगा पारा

cold wave

Weather Report : तेज हवा के साथ कई राज्यों में बारिश, पड़ सकती है कड़ाके की सर्दी

4 years ago
ANNUAL FUNCTION

सिल्वर ग्रोव स्कूल महेश पुर शाखा का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?