BNP NEWS DESK। Akhilesh Yadav तीन माह से झाँसी जेल में बन्द पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव से मिलने जेल पहुँचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक से जेल में आधा घण्टा मुलाकात की। इसके बाद बाहर आकर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोकतन्त्र की हत्या करने में जुटी है। हर मोर्चे पर विफल भाजपा की सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें दर्ज कर उन्हें जेल में डाल रही है।
जिला कारागार से आते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महँगाई, अत्याचार, अपराध चरम पर है। अपनी इन्हीं नाकामियों को छिपाने के लिए केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं पर मुक़दमें लिखकर उन्हें जेल पहुँचा रही है। आठ साल की भाजपा सरकार ने भारत के बाजार को चीन के हवाले कर दिया है, यही वजह है कि सरकार अब सदन में इस मुद्दे से भाग रही है।
सभी सरकारी एजेन्सी को भाजपा ने अपने कब्जे में कर रखा है
Akhilesh Yadav बोले आज सभी सरकारी एजेन्सी को भाजपा ने अपने कब्जे में कर रखा है, जिससे जो चाहे काम लिया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सरकार के दबाव में काम करने को मजबूर हैं। बोले मेरी कई बार अधिकारियों से बात हुई तो वह कहते हैं कि हम दबाव में कार्यवाही कर रहे हैं।
भाजपा ने लोकतन्त्र की हत्या की है, लेकिन समाजवादी पार्टी के लोग भाजपा की तानाशाही के आगे झुकेंगे नहीं। युवा, महिलाओं, सरकारी कर्मी और कमजोर तबके के साथ सपा हमेशा खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं और कार्यकर्ता पर लिखे जा रहे झूठे को लेकर पार्टी मुख्यालय में चर्चा की जाएगी और आगे के आन्दोलन की रूप रेखा भी तय करेंगे। वहीं, बीते दिनों खन्नौज में हुई अग्निवीर परीक्षा पर बोलते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा कि युवाओं के साथ अग्निवीर योजना के नाम पर मजाक किजा रहा है।








