दिल्ली में 17 साल की छात्रा पर बाइकर्स ने फेंका तेजाब

SHARE:

Acid Attack

BNP NEWS DESK। Acid Attack राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 12वीं की छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। घटनाक्रम सुबह करीब 7.30 बजे का है। पुलिस को सुबह 9 बजे सूचना मिली कि बाइक सवार दो लड़के ने सड़क किनारे जा रही छात्रा पर एसिड फेंक दिया। लड़की को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।

Acid Attack घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब 9 बजे PCR कॉल आई। यह कहा गया कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवारों ने एसिड जैसे किसी पदार्थ का उपयोग करके हमला किया था।

बहन के साथ जा रही थी

पुलिस के अनुसार Acid Attack से 12वीं की छात्रा बुरी तरह से झुलस गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह अपराध दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़िता और आरोपी लड़के में पहले से पहचान थी। घटना के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़की को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया।

छात्रा को बेहतर मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। पुलिस को अभी इस अपराध के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है। बाइक पर दो लड़के सवार थे। जैसे ही वे लड़के के पास से गुजरे, पीछे बैठे लड़के ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। घटना के दौरान छात्रा की छोटी बहन भी उसके साथ थी। हालांकि पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान कर ली है। एक को पकड़ लिया है।

Delhi Womens Commission ने लिया संज्ञान

इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल  ने संज्ञान लिया है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा, “द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका गया। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है। बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें?”

द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेज़ाब फेंका। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुँच रही है। बेटी को इंसाफ़ दिलाएँगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेज़ाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें।

 

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें