बेल्जियम की कंपनी वाराणसी में लगाएगी प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट

SHARE:

Plastic Recycling Plant

BNP NEWS DESK। Plastic Recycling Plant बेल्जियम की कंपनी वाराणसी में प्रति दिन 300 टन क्षमता का प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट लगाएगी।मंगलवार को बेल्जियम में प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की उपस्थिति में जेमिनी कारपोरेशन एंटवर्प के साथ इस संदर्भ में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। जेमिनी कारपोरेशन इस प्लांट पर 200 करोड़ रुपये का प्रारंभिक निवेश करेगी।

Plastic Recycling Plant इस मौके पर बेल्जियम के ब्रसेल्स शहर में रोड शो के दौरान औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने निवेशकों से कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आज देश का ग्रोथ इंजन बन रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश और बेल्जियम मजबूत द्विपक्षीय व्यापार भागीदार बनें। यूरोपियन सर्विसेज फोरम के प्रबंध निदेशक पास्कल केर्निस ने कहा कि कारोबार को समर्थन देने के लिए उत्तर प्रदेश द्वारा अपनाए गए सुधार सही दिशा में हैं और स्वागत योग्य हैं।

आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी ने बाटलिंग इकाइयों की स्थापना के अलावा प्रदेश में डिस्टिलरी, बेवरेज और वाइन इंडस्ट्री की स्थापना के लिए बेल्जियम बेवरीज को आमंत्रित किया। सचिव एमएसएमई प्रांजल यादव ने बताया कि यूपी आज पूरे भारत में एमएसएमई का सबसे बड़ा हब बन चुका है। बेल्जियम के व्यापारिक समुदाय के लिए विशेष रूप से वस्त्र के क्षेत्र में निवेश के बेहतर अवसर हैं।

रक्षा, एयरोस्पेस और हेल्थ केयर सेक्टर में एक हजार करोड़ के हुए एमओयू

देश के नए औद्योगिक केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा उत्तर प्रदेश विदेशी निवेशकों को तेजी से आकर्षित कर रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पूर्व विभिन्न देशों में मंत्रियों के दौरे के दौरान बन रहीं निवेश सहमति से यह स्पष्ट दिख रहा है। इस कड़ी में कनाडा के मानट्रियल शहर में आयोजित यूपी सरकार के रोड शो के दौरान रक्षा, एयरोस्पेस और हेल्थ केयर के क्षेत्र में एक हजार करोड़ के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना और पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में कनाडा के मानट्रियल शहर में आयोजित बैठक में इन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश ने क्यूएसटीसी के संस्थापक और सीईओ गुरविंदर चैहान और जेडएमक्यू ग्लोबल के चीफ मेंटर और सह-संस्थाहिलामी कुरैशी से मुलाकात के दौरान निवेश समझौते को अंतिम रूप दिया।

इस मौके पर रक्षा, एयरोस्पेस और हेल्थ केयर सेक्टर से जुड़े करीब एक हजार करोड़ रुपये के दो एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह निवेश प्रत्यक्ष रूप से प्रदेश में तीन सौ से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करेगा। इस मौके पर विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना और प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने कारपोरेट जगत से जुड़ी हस्तियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी।

दक्षिण कोरिया से निवेश व सांस्कृतिक संबंधों पर हुई चर्चा

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के नेतृत्व में दक्षिण कोरिया गए प्रतिनिधिमंडल का उद्यमियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राजधानी सियोल में दक्षिण कोरिया और उत्तर प्रदेश के बीच आगामी निवेश और सांस्कृतिक संबंधों के बारे में चर्चा की गई।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा रोड शो के दौरान हाल में ही उत्तर प्रदेश में जारी की गई नई पर्यटन नीति-2022 की जानकारी दी गयी। प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्री आशीष पटेल ने सियोल में आयोजित रोड-शो को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं का उल्लेख किया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather