BNP NEWS DESK। Ram Setu Song बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार दीवाली के मौके पर शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं. अब इस फिल्म Ram Setu का पहला गाना रिलीज हुआ है जोकि काफी शानदार और दमदार नजर आ रहा है. गाने का नाम है jai Shree Ram जिसका म्यूजिक बहुत ही धांसू है, गाने को सुनकर प्रभु श्री राम के भक्त जोश से भर जायेंगे. गाने का विजुअल भी काफी दमदार नजर आ रहा है जो आपको खुश कर देगा.
गौरतलब है कि, 25 अक्टूबर को यह फिल्म रिलीज होने जा रही है. लेकिन इसी दिन अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म Thank God भी आ रही है. ऐसे में दोनों ही तरफ बड़े स्टार्स हैं और देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म को दर्शक ज्यादा प्यार देते हैं. बहरहाल दोनों ही फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया.
ट्रेलर रिलीज के बाद से ही राम सेतु (Ram Setu trailer) की काफी तारीफ हो रही है. वहीं अब इस फिल्म का गाना जय श्री राम (jai Shree Ram Song) भी रिलीज हो गया. ‘जय श्री राम’ गाना विक्रम मोंट्रोस द्वारा रचित और गाया गया, शेखर अस्तित्व के गीतों के साथ, यह गीत एक हाई एनर्जी वाला भक्ति गीत है. गाने के बोल भी भगवान राम की छवि को ध्यान में रखते हुए लिखे गए हैं. इस दिवाली पर राम भक्तों के लिए ये गीत किसी ट्रीट से कम नहीं है.
अक्षय कुमार राम सेतु में पुरात्वविद की भूमिका निभा रहे है
गाने के बोल जय श्री राम है। फिल्म में अक्षय कुमार पुरात्वविद की भूमिका निभा रहे है। इस गाने को विक्रम मोंट्रोसे ने गाया है। वहीं गाने को शेखर अस्तित्व ने लिखा है। राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म रामायण में वर्णित राम सेतु की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसी ब्रिज का उपयोग कर भगवान श्री राम ने लंका प्रस्थान किया था और रावण का वध कर माता सीता को छुड़ाया था।
राम सेतु के गाने को यूट्यूब पर 4 लाख 44 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है
इस गाने को यूट्यूब पर 4 लाख 44 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। वहीं इस पर साढ़े 4 हजार कमेंट किए गए है। अक्षय कुमार फिल्म अभिनेता है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई थी। वह पिछली बार फिल्म रक्षाबंधन में नजर आए थे।








