पत्नी बदलने का घिनौना किस्‍सा, होटल से बचकर आई महिला ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

SHARE:

Wife Swapping Game

BNP NEWS DESK। Wife Swapping Game  यह हाईप्रोफाइल लोगों का एक घिनौना खेल है, जिसमें पत्नी की अदलाबदली होती है। होटल में पत्नी बदलने (वाइफ स्वैप ) का घिनौना खेल, पति के दोस्तों के साथ पत्नी को फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव। मना किया तो मारपीट की।

भोपाल की एक नवविवाहिता के ऊपर भी बीकानेर में उसका होटल मैनेजर पति इसके लिए दबाव बना रहा था। महिला ने जब इनकार करती तो पति बेरहमी से पिटाई करता था। साथ ही अपनी पत्नी को गंवार कहता था। महिला किसी तरह से बीमारी का बहाना बनाकर वहां से भागकर भोपाल पहुंची है। इसके बाद भोपाल पुलिस से पति की शिकायत की है। महिला अपनी आपबीती सुनाते हुए रो रही थी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखों में भी आंसू आ गए।
भोपाल में दर्ज FIR में आरोप लगाया गया है कि, पति बीकानेर के होटल में मैनेजर है और उसने होटल के कमरे में उसे बंद करके मोबाइल छीन लिया और वाइफ स्वैप गेम का हिस्सा बनने के लिए दबाव डाला। मना करने पर मारपीट तक की, जिसके निशान बॉडी पर बन गए। साथ ही अप्राकृतिक रूप से फिजिकल रिलेशन भी बनाए।

महिला ने ये भी आरोप लगाया कि, उसके पति को शराब और ड्रग्स की लत है। इसके चलते लड़कियों के साथ ही लड़कों से भी रिलेशन बनाता रहता है। उसकी सास और भाभी दोनों ने उसके पति के साथ मिलकर 50 लाख रुपए दहेज की मांग की। महिला ने यह भी बताया कि, उसके ससुराल वालों ने उसकी शिकायतों पर कभी ध्यान नहीं दिया और उसे आधुनिक होने के लिए कहते रहे। घायल होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और हमले महीनों तक जारी रहे। बाद में उसे उसके रिश्तेदार पीहर ले गए जहां, उसने शिकायत दर्ज कराई।

मैं नए जनरेशन का लड़का

पति लगातार अपनी पत्नी पर Wife Swapping Game का हिस्सा बनने के लिए दबाव बना रहा था। वह इनकार करती तो वह कहता था कि मैं नए जनरेशन का लड़का हूं। महिला का पति लड़कियों के साथ लड़कों के साथ सब कुछ करता है। वह लगातार कहता था कि मैं पति-पत्नी एक्सचेंज पार्टी भी करना चाहता हूं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमारी टीम आरोपी पति की तलाश में बीकानेर के लिए रवाना हो गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें