दो महीने के प्यार में महिला इस कदर हुई अंधी, प्रेमी के हाथों करा दिया बेटे का कत्ल

SHARE:

Murder Mystery

BNP NEWS DESK। Murder Mystery  उत्तर प्रदेश के बदायूं से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां में मां ने प्यार में बाधा बन रहे अपने ही बेटे की हत्या करवा दी। आरोपी मां के प्रेमी ने अपने दामाद के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला जिले के उझानी कोतवाली के बुर्रा फरीदपुर गांव का है। जहां एक किरायेदार के साथ लगभग दो महीने से मां का प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसकी जानकारी बेटे को लग गई थी। बेटा दोनों के बीच में रोड़ा बन रहा था तभी मां ने अपने ही बेटे को रास्ते से हटाने की ठान ली। किरायेदार के साथ दो महीने का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि मां ने प्रेमी के साथ जिंदगी गुजारने का मन बना लिया और बेटे की हत्या करा दी।
मृतक हिमांशु की मां के प्रेमी ब्रह्मपाल ने कबूला कि वह दो महीने से घर में बतौर किराएदार रह रहा था। इसी बीच ममता से उसके अवैध संबंध हो गए थे। हिमांशु को इसकी भनक लग गई थी। ऐसे में वह अक्सर इन दोनों से झगड़ा करता था। विवाद बढ़ने पर मामला खुलने के डर से दोनों चुप रहते थे।
मां ने कहा साथ रहूंगी बेटे को रास्ते से हटाओ
हिमाशु की मां के प्रेमी ब्रह्मपाल ने बताया कि ममता उसके साथ रहने को राजी थी लेकिन उसकी शर्त थी कि पहले हिमांशु को रास्ते से हटाया जाए। इसलिए उसका डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) बनवाने के बहाने ई रिक्शा से उसे अपने साथ सहसवान ले गया। वहां ब्रह्मपाल का दामाद राजू भी मिल गया तीनों ने मिलकर शराब पी। हिमांशु को नशा ज्यादा होने पर दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को खेत में छिपा दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या में शामिल मां और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया।
किराएदार बनकर आया था ब्रह्मपाल
पुलिस ने ममता समेत जरीफनगर थाना क्षेत्र के दुर्गपुर गांव निवासी ब्रह्मपाल को गिरफ्तार कर लिया। ब्रह्मपाल ने कबूला कि वह दो महीने से नत्थू के घर में बतौर किराएदार रह रहा था। इसी बीच ममता से उसके संबंध हो गए थे। हिमांशु को इसकी भनक लग गई थी। ऐसे में वह अक्सर इन दोनों से झगड़ा करता था। विवाद बढ़ने पर मामला खुलने के डर से दोनों चुप रहते थे।
ब्रह्मपाल ने यह भी कबूला कि ममता उसके साथ रहने को राजी थी लेकिन उसकी शर्त थी कि पहले हिमांशु को रास्ते से हटाया जाए। इसलिए उसका ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बहाने ई रिक्शा से उसे अपने साथ सहसवान ले गया। वहां ब्रह्मपाल का दामाद राजू बाइक से मिल गया। यहां से तीनों दहगवां पहुंचे और शराब पी। उन्होंने हिमांशु को ज्यादा शराब पिला दी गई। नशा ज्यादा होने पर दोनों उसे बाइक से अजीजपुर गांव के रास्ते बांद्रा ले गया और वहां दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव की शिनाख्त न हो, इस लिहाज से कपड़े उतारकर दूसरे खेत में छिपा दिया था।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather