• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 21 अप्रैल को अहमदाबाद पहुंचेंगे, पीएम नरेंद्र मोदी के साथ करेंगे वार्ता

भारत और ब्रिटेन के मजबूत वाणिज्यिक तथा व्यापारिक संबंधों पर चर्चा करने का होगा कार्यक्रम

BNPNEWS by BNPNEWS
April 17, 2022
in राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 21 अप्रैल को अहमदाबाद पहुंचेंगे, पीएम नरेंद्र मोदी के साथ करेंगे वार्ता
2k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले हफ्ते दो दिवसीय भारत यात्रा पर अहमदाबाद जाएंगे। इसके साथ ही, वह गुजरात की यात्रा करने वाले ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री हो जाएंगे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास व कार्यालय, डाउनिंग स्ट्रीट के मुताबिक, भारत की यात्रा के दौरान जॉनसन अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ “गहन वार्ता” करेंगे।
जॉनसन की पहली भारत यात्रा 21 अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद से शुरू होगी, जो प्रधानमंत्री मोदी का गृह राज्य है। डाउनिंग स्ट्रीट ने शनिवार को एक बयान में बताया कि इस दौरान भारत और ब्रिटेन, दोनों के प्रमुख उद्योगों में निवेश की घोषणाएं होंगी। बयान के अनुसार, जॉनसन इसके बाद 22 अप्रैल को मोदी से मुलाकात के लिए दिल्ली रवाना होंगे, जहां दोनों नेता भारत-ब्रिटेन के बीच रणनीतिक रक्षा, कूटनीतिक और आर्थिक साझेदारी पर गहन बातचीत करेंगे। दोनों देशों के अधिकारियों के मुताबिक, जॉनसन अपनी भारत यात्रा का इस्तेमाल साल की शुरुआत में भारत-ब्रिटेन के बीच शुरू हुई मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए भी करेंगे। जॉनसन ने कहा, “भारत की मेरी यात्रा उन चीजों पर खरी उतरेगी, जो दोनों देशों के लोगों के लिए वास्तव में मायने रखती हैं। इनमें रोजगार सृजन और आर्थिक विकास से लेकर ऊर्जा सुरक्षा एवं रक्षा तक के मुद्दे शामिल हैं।”
उन्होंने कहा, “चूंकि, हम तानाशाह मुल्कों से अपनी शांति और समृद्धि को खतरे का सामना कर रहे हैं, इसलिए यह अहम है कि लोकतांत्रिक एवं मित्र देश एकजुट रहें। एक प्रमुख आर्थिक शक्ति और सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत अनिश्चितता के इस दौर में ब्रिटेन के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है।”
अहमदाबाद में जॉनसन का प्रमुख उद्योगपतियों से मिलकर भारत और ब्रिटेन के मजबूत वाणिज्यिक तथा व्यापारिक संबंधों पर चर्चा करने का कार्यक्रम है।समझा जाता है कि जॉनसन की भारत यात्रा के लिए देश के पांचवें सबसे बड़े राज्य गुजरात का चयन इसलिए किया गया, क्योंकि यह ब्रिटेन में रह रहे लगभग आधे ब्रितानी-भारतीयों की पुश्तैनी भूमि है। डाउनिंग स्ट्रीट से जारी बयान में कहा गया, “गुजरात में प्रधानमंत्री ब्रिटेन और भारत के प्रमुख उद्योगों में बड़े निवेश की घोषणा कर सकते हैं, जिससे दोनों देशों में रोजगार सृजन और विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा अत्याधुनिक विज्ञान, स्वास्थ्य एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नए सहयोग की घोषणा भी की जा सकती है।”
बयान के अनुसार, “प्रधानमंत्री जॉनसन इसके बाद शुक्रवार (22 अप्रैल) को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से मिलने नयी दिल्ली जाएंगे। इस दौरान दोनों नेता ब्रिटेन और भारत के बीच रणनीतिक रक्षा, कूटनीतिक और आर्थिक साझेदारी पर गहन बातचीत करेंगे, जिसका मकसद हमारी घनिष्ठ साझेदारी को मजबूत बनाना तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग को प्रगाढ़ करना है।”
इस महीने के अंत में तीसरे दौर में प्रवेश करने वाली मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता के परिणामस्वरूप एक ऐसा समझौता हो सकता है, जिसके तहत 2035 तक ब्रिटेन का कुल सालाना व्यापार बढ़कर 28 अरब पाउंड तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। पहले दो दौर की वार्ता में 26 अध्यायों में से चार पर सहमति बन गई है, जबकि एफटीए के बाकी 22 अध्यायों पर भी ‘महत्वपूर्ण प्रगति’ हुई है। वार्ता में दोनों नेताओं के इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक समयसीमा निर्धारित करने की उम्मीद है। मोदी और जॉनसन इससे पहले नवंबर 2021 में ग्लासगो में जलवायु सम्मेलन से इतर मिले थे।
पिछले साल, दोनों ने ब्रिटेन-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर सहमति व्यक्त की थी, जिसके तहत ब्रिटेन में 530 मिलियन पाउंड (692 मिलियन अमेरिकी डालर) से अधिक के निवेश और व्यापार, स्वास्थ्य, जलवायु, रक्षा और सुरक्षा आदि क्षेत्र में सहयोग की घोषणा की गई थी। कोविड-19 महामारी की स्थिति के कारण पहले दो बार जॉनसन की भारत यात्रा रद्द की जा चुकी है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Cockroach Janata Party
राष्ट्रीय

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Vladimir Putin
राष्ट्रीय

पुतिन ने कहा- भारत बड़ा देश, उसकी राय विश्व में मायने रखती है

December 5, 2025
Railway Coaches
राष्ट्रीय

लीज पर रेल कोच ले सकेंगे व्यापारी

December 2, 2025
Next Post
Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी की पत्नी और बेटों की प्रापर्टी ईडी करेगी कुर्क

murder in mainpuri

गाजीपुर में घरेलू कलह में पत्नी और बच्चों की हत्याकर फांसी पर झूल गया मैकेनिक

सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में होगी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की परीक्षा

​​​​​महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ के लिए कल, चार प्रमुख पदों पर 14 प्रत्याशी मैदान में

Discussion about this post

Recommended

maternal and child care

वाराणसी में नए साल में भी होगा चिकित्सीय और स्वास्थ्य सेवाओं का वृहद विस्तार

वाराणसी के 8 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन के लिए पहले दिन सिर्फ एक नामांकन

वाराणसी के 8 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन के लिए पहले दिन सिर्फ एक नामांकन

4 years ago
School Closed

शीतलहर के कारण वाराणसी में इण्टर तक के सभी स्कूल-कॉलेज 13 जनवरी तक बंद रहेंगे

veer baal divas

देश के लिए जुटना, जूझना और जीना है : मोदी

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?