शीतलहर के कारण वाराणसी में इण्टर तक के सभी स्कूल-कॉलेज 13 जनवरी तक बंद रहेंगे

SHARE:

School Closed

BNP NEWS DESK | School-College Closed  वाराणसी में भीषण शीतलहर और ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के निर्देशानुसार जनपद के इण्टर तक के सभी स्कूल/कॉलेज आगामी 13 जनवरी शुक्रवार तक बंद रहेगे। यह आदेश सभी प्राथमिक विद्यालय, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड व मदरसा बोर्ड आदि पर लागू होगा। जबकि कक्षा 8 तक के सभी स्कूल आगामी 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस संबंध में आदेश गत शनिवार को ही जारी किया जा चुका है।

मंगलवार सुबह तक कोहरे के बीच शीतलहर हाड़ कंपाती रही

School-College Closed   लगातार तीसरे दिन भी कोहरा छाया रहा। सोमवार रात से लेकर मंगलवार सुबह तक कोहरे के बीच शीतलहर हाड़ कंपाती रही। राजधानी समेत आसपास के जिलों में सुबह नौ बजे तक दृश्यता शून्य रही। हालांकि, दोपहर हल्की धूप खिलने से कई जिलों में कुछ राहत हुई और दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई लेकिन, सर्द हवा का प्रभाव बना रहा। बीते 24 घंटे में 2.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ इटावा प्रदेश में सबसे सर्द रहा तो हरदोई में पारा चार डिग्री रहा।

इसके अलावा हमीरपुर में 5.2, अयोध्या, मुजफ्फरनगर व बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 5.5 और प्रयागराज में 5.6 डिग्री रहा। अन्य जिलों छह से नौ डिग्री तक न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत तराई बेल्ट के जिलों में घने कोहरे समेत प्रदेश के कई जिलों में शीत दिन के आसार हैं। हालांकि दिन ढलने के साथ ही शुक्रवार तक तापमान में बढ़ोतरी के साथ मौसम में ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

शुक्रवार के बाद से सर्दी ठंड में एक बार दोबारा बढ़ोतरी के आसार

बर्फीली हवा और शीत दिन के बाद गुरुवार और शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। इससे सर्दी का असर कम होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादलों के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश भर में बदली छाई रह सकती है। शुक्रवार के बाद से सर्दी ठंड में एक बार दोबारा बढ़ोतरी के आसार हैं। बुधवार की सुबह अत्यधिक घने कोहरे और शीत दिन के लिए के लिए बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, गोंडा, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज समेत 18 जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कोहरे से कई उड़ानें रद, ट्रेनें भी लेट

मुरादाबाद रेल मंडल में 60 से अधिक ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ है। सभी ट्रेनें चार से 10 घंटे देरी से चल रही हैं। संभल जिले में डंपर व भूसा लदे ट्रक की कोहरे की वजह से भिड़ंत हो गई। दोनों के चालक घायल हुए हैं। वाराणसी में भुवनेश्वर, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद व मुंबई की उड़ान निरस्त रही। वहीं, चार विमान विलंबित हुए। प्रयागराज में भी रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं। दिल्ली-हावड़ा रूट पर तीन दर्जन से अधिक ट्रेनें 10-12 घंटे लेट रहीं। प्रयागराज एयरपोर्ट से इंडिगो की किसी भी फ्लाइट का संचालन नहीं हुआ।

रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित रहा

कोहरे की वजह से रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। गोरखपुर में खराब मौसम का असर हवाई सेवा पर जारी रहा। सुबह 10:15 बजे मुंबई से आने वाली स्पाइस जेट, दोपहर 12 बजे दिल्ली व प्रयागराज से आने वाली इंडिगो की फ्लाइटें पहले से रद थीं। लखनऊ व दिल्ली जाने वाली एलायंस एयर की उड़ान नहीं हो सकी। कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई। दिल्ली रूट की लगभग सभी ट्रेनें विलंब से रहीं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें