आलिया-रणबीर शादी : पंडितों ने पढ़े मंत्र तो करण जौहर ने बांधी फेरों की गांठ

SHARE:

बीएनपी न्यूज डेस्‍क। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की शादी चार पंडितों ने कराई। वहीं आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर ने फेरों के बंधन की एक गांठ बांधी है। शादी के लिए नीतू कपूर के घर ‘वास्तु’ में कपूर और भट्ट फैमिली के लोगों के अलावा कुछ करीबी दोस्त भी पहुंचे। आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन भट्ट, मां सोनी राजदान, बहन पूजा भट्ट और भाई राहुल भट्ट भी शादी में शामिल हुए। इसके अलावा कपूर फैमिली से करीना, करिश्मा के अलावा शशि कपूर के बेटे, शम्मी कपूर की पत्नी, बेटी और दामाद समेत कई लोग शादी में शामिल हुए।
नौ लक्खा हार-गुलाबी लहंगा पहन बेटे की बरात में पहुंची नीतू सिंह
दूल्हे रणबीर की मां नीतू सिंह की फोटोज सामने आई है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आर रही है। बेटे की शादी में शामिल होने सजधज कर पहुंची नीतू ने फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि नीतू ने नौ लक्खा हार पहन रखा है। इसके साथ ही उन्होंने गुलाबी लहंगा के साथ पीला दुपट्टा कैरी किया है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। नीते के साथ उनकी बेटी रिद्धिमा सहानी भी। वे भी गोल्डन लहंगे में खूबसूरत नजर आ रही है।
रणबीर आलिया की शादी परिवार वालों के लिए एक प्राइवेट अफेयर थी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की टीम मीडिया के लोगों को मिठाई के बॉक्स भी बांटती नजर आई जो कि शादी को कवर करने के लिए उपस्थित हुए थेl रणबीर आलिया की शादी परिवार वालों के लिए एक प्राइवेट अफेयर थीl यह भी कहा जा रहा है कि 50 के करीब मेहमानों ने शादी में भाग लिया हैl वहीं इस अवसर पर मीडिया कर्मियों की शिकायत आस-पड़ोस के रहने वाले लोगों ने भी कीl इसके बाद सिक्योरिटी वहां पर बढ़ा दी गई थीl

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें