• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home अपराध

आईवीएफ तकनीक से संतान प्राप्ति के नाम पर दर्जनों दंपती के साथ ठगी

पीड़ितों ने दर्ज कराया वाराणसी के कैंट थाने में मुकदमा, पुलिस कर रही मामले

BNPNEWS by BNPNEWS
April 14, 2022
in अपराध
Reading Time: 1 min read
0
आईवीएफ तकनीक से संतान प्राप्ति के नाम पर दर्जनों दंपती के साथ ठगी
1.7k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। आईवीएफ तकनीक से संतान उत्पन्न कराने का दावा करने वाली दिल्ली की मशहूर महिला चिकित्सक मनिका खन्ना के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मरीजों ने गोडियम आईवीएफ सेंटर की सीईओ मनिका पर इलाज के नाम पर ठगी करने समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 53 मरीजों से लाखों रुपये लेने के बाद भी किसी को संतान प्राप्ति नहीं हुई। वहीं महिला चिकित्सक अपना वाराणसी सेंटर बंद कर फरार हो गई हैं। यहां के किसी मरीज से मिलना तो दूर कोशिश करने पर तरह-तरह से प्रताड़ित करती हैं। डाक्टर मनिका खन्ना का गोडियम नाम से दिल्ली, पटना, मुंबई में आइवीएफ सेंटर है। यहां नि:संतान दंपती को इलाज के जरिए संतान प्राप्ति का दावा किया जाता है। ढाई साल पहले उनका एक सेंटर वाराणसी के पांडेयपुर तिराहे के पास दो मंजिला मकान में खुला। संतान की चाह में पत्नी के साथ यहां आने वालों का आरोप है कि सेंटर में मानक अनुसार डाक्टर तैनात नहीं थे।
मनिका खन्ना कभी नहीं आती थीं। देश में सेंटर की प्रसिद्धि देखकर यहां बड़ी संख्या में मरीज दूर-दूर से आने लगे। संतान की आस लगाए यहां आने वालों से ढाई लाख रुपये लिए गए। तमाम तरह के इलाज किए गए लेकिन वाराणसी के 53 मरीजों को इलाज का लाभ नहीं मिला। किसी का एक, किसी को दो तो किसी का तीनों प्रयास असफल रहा। इससे नाराज होकर मरीजों ने फोन के जरिए सवाल-जवाब किया तो मनिका खन्ना दुर्व्यवहार करते हुए गलत-सही जवाब देती थीं। यह सब चल ही रहा था कि 22 सितंबर 2021 में सेंटर बंद करके यहां के स्टाफ फरार हो गए। मरीज जब सेंटर पर पहुंचे और ताला बंद देखा तो हतप्रभ रह गए।
कुछ मरीजों ने यहां से लेकर दिल्ली तक दौड़-धूप की लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। योग्य स्टाफ नहीं होने का आरोपमरीजों का कहना है कि गोडियम के वाराणसी सेंटर पर मानक अनुसार स्टाफ नहीं थे। कई के पास तो संबंधित शैक्षणिक योग्यता तक नहीं थी। होमियोपैथिक डाक्टर से इलाज कराया गया। एंब्रयोलाजिस्ट भी शैक्षिक मानक के अनुरूप नहीं थे। इसका नतीजा हुआ कि इलाज सफल नहीं हुआ। इलाज के दौरान महिलाओं को असहनीय पीड़ा से गुजरना पड़ा। वाराणसी सेंटर इंचार्ज के तौर पर नियुक्त डाक्टर होम्योपैथिक चिकित्सा विधा की डाक्टर हैं।
अनुभवहीन होते हुए भी उन्होंने मरीजों का अल्ट्रासाउंड इंजेक्शन और दवाएं भी लिखी थीं। मरीजों ने अपने इलाज का रिकार्ड मांगा तो पता चला कि उनका रिकार्ड बनाया ही नहीं जाता था। इससे यह भी पता नहीं चल पा रहा था कि किसका क्या इलाज हो रहा है। बच्चे की आस में जोड़ते रहे रुपये, गहने तक बेच दिएमरीजों का कहना है कि गोडियम के वाराणसी सेंटर पर आने वाले सभी मरीज आर्थिक रूप से संपन्न नहीं थे। कई तो ऐसे हैं जो दूसरों की गाड़ियां चलाते थे या कुछ रेहड़ी पर दुकान लगाते हैं। कुछ दुकानों में चार-पांच हजार रुपये महीने की नौकरी करते हैं।
संतान की चाह में जैसे-तैसे रुपये जोड़कर इलाज करा रहे थे। कई ने संतान ही चाह में घर में रखे गहने बेच दिए तो सूद पर रुपया लेकर भी इलाज की फीस भरी थी। सफल नहीं होने पर परिवार की नाराजगी का शिकार अलग हुए। कई की बिगड़ी स्थित मरीजों का कहना है कि अप्रशिक्षित स्टाफ के द्वारा इलाज का दुष्परिणाम यह हुआ कि कई मरीजों की शारीरिक व मानिसक सेहत बिगड़ गयी।
इलाज इतना दर्दनाक था कि महिलाओं के शरीर में सूजन तक हो जाती थी। पूरे इलाज के दौरान जबरदस्त मानसिक प्रताड़ना से गुजरना होता था। कई मरीजों की हालत तो यह हो गई कि उन्हें बीएचयू के सरसुंदरलाल हास्पिटल में इलाज के ले जाना पड़ा। कई मरीज ऐसे हैं जिनकी शारीरिक स्थित अभी तक सुधर नहीं सकी है। मरीजों को जारी कर दी मानहानि की नोटिसबनारस सेंटर बिना किसी सूचना के बंद होने के बाद कुछ मरीज और उनके परिवारिजन डा. मनिका खन्ना से बातचीत करने दिल्ली गए। आरोप है कि यहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। यहां तक कि उन्हें सेंटर से बाहर निकालने के लिए पुलिस तक बुला ली गई। जब मरीजों ने इसकी शिकायत लिखित रूप में करनी शुरू की तो लगभग दो दर्जन मरीजों को मानहानि की नोटिस जारी करते हुए 10 करोड़ की क्षतिपूर्ति की मांग की गई है। इससे मरीज बेहद परेशान हो गए।
सेंटर पर लगा है ताला गोडियन के वाराणसी सेंटर पर पिछले कई महीनों से ताला लगा हुआ है। डाक्टर के खिलाफ शिकायत करने वालों ने यहां अपना फोन नंबर लिखकर एक पर्चा चिपका दी है।
तथ्यों की जांच करेगी पुलिस डा. मनिका खन्ना के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच कर रहे विवेचना अधिकारी इंस्पेक्टर सतीश यादव का कहना है कि डाक्टर के खिलाफ ठगी की धारा 420 व 406 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। वादियों से पूछताछ के बाद लगाए आरोपों की तथ्यात्मक परखी जाएगी। जरूर हुआ तो इसके लिए दिल्ली भी जाया जाएगा।
पूरा मामला अधिकारियों के संज्ञान में है। सेंटर का नहीं था पूर्ण रजिस्ट्रेशन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी का कहना वाराणसी में संचालित होने वाले गोडियम आईवीएफ सेंटर के बारे में सहायक पुलिस आयुक्त की ओर से पत्र प्राप्त होने पर जांच कराई गई थी। इसमें सामने आया कि सेंटर का रजिस्ट्रेशन तो पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत जरूर कराया गया लेकिन आइवीएफ सेंटर की जरूरत अनुसार मानक पूरे नहीं थे। इस तरह कहा जा सकता है कि यह सेंटर वैधानिक नहीं था।

————-

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

raped in bareli
अपराध

वाराणसी की नाबालिग छात्रा को मुजाहिद ने फंसाया

May 16, 2026
Honour killing
अपराध

प्रेमिका ने प्रेमी के शव से रचाई शादी

December 1, 2025
Human Trafficking
अपराध

मानव तस्करी में दोषी करार दो महिला समेत सात अभियुक्तों को उम्र कैद

November 24, 2025
Next Post
वाराणसी के अशफाक नगर कालोनी में साड़ी कारखाने में लगी आग, चार लोग जिंदा जले

गुड फ्राइडे : निकली गई क्रूस यात्रा, चर्चों में की गई विशेष प्रार्थना का आयोजन

हनुमान जयंती शनिवार को होने के कारण इस बार इसका विशेष महत्‍व

Discussion about this post

Recommended

Sanjay Gandhi, Death Anniversary,

Sanjay Gandhi Death Anniversary: संजय को देखकर कोई अपनी घड़ी मिला सकता था

4 years ago
Changes from October 1st

स्वास्थ्य बीमा, खुदरा लोन और शेयर बायबैक समेत बदल रहे यह नियम

दीपोत्सव के साक्षी रामलला के दर्शन व आरती के लिए भी आतुर

Dalmandi Road

दालमंडी सड़क चौड़ीकरण में योगी के नाराजगी पर टीम की एक साथ कार्रवाई

7 months ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?