बीएनपी न्यूज डेस्क। oath ceremony योगी आदित्यनाथ अपनी नई कैबिनेट में विधायकों को शामिल करने का फॉर्मूला भी लगभग तय कर चुके हैं। सबकी निगाहें अब शपथ ग्रहण पर हैं। तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है। 25 मार्च को वे सीएम पद की शपथ लेंगे। इस समारोह को यादगार बनाने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
पीएम मोदी के 2024 के इलेक्शन की छाप यूपी सरकार के शपथ ग्रहण में दिखेगी। मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण बैठाने की तैयारी है। पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा भी इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनके अलावा केंद्रीय कैबिनेट से लेकर बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।








