बीएनपी न्यूज डेस्क। punjab-cabinet- पंजाब में शनिवार की सुबह 11 बजे नये मंत्रिमंडल का गठन होगा। शनिवार कुल 10 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। जिन 10 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, उसमें हरपाल सिंह चीमा, डॉ बलजीत कौर, हरभजन सिंह, डॉ विजय सिंगला, गुरमीर सिंह मीत हायर, हरजोत सिंह बैंस, लाल चंद कटारुचक, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर और ब्रम शंकर ( जिम्पा) शामिल हैं। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पंजाब कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में दोपहर 12:30 बजे पंजाब कैबिनेट की पहली बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक कुलतार सिंह संधवां पंजाब विधानसभा के स्पीकर होंगे। वह आम आदमी पार्टी के टिकट से दूसरी बार विधायक बने हैं।








