बीएनपी न्यूज डेस्क। दो दिन से रूसी सेना यूक्रेन में तबाही मचा रही है। रूस ने कुछ शहरों पर कब्जे का दावा भी किया है। इस बीच यूक्रेन के दावे ने दुनिया को चौंका दिया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि यूक्रेन ने इस जंग में अब तक 1000 से अधिक रूसी सैनिको को मार गिराया है रूस लगातार यूक्रेन में धमाके कर रहा है और उसके इलाकों पर कब्जा कर रहा है। अब उसने यूक्रेन के स्नैक आईलैंड पर कब्जा कर लिया है। वहीं यूक्रेन अभी भी पीछे हटने को तैयार नहीं है वो डटकर मुकाबला कर रहा है। यूक्रेन ने इस जंग में रूस से एक आइलैंड वापस छीन लिया है। यूक्रेन की सेना का दावा है कि रूस की सेना नॉर्थईस्ट और ईस्ट के क्षेत्रों से कीव की तरफ बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ रूसी जासूस और तोड़फोड़ करने वाले लोग कीव से कुछ ही दूरी पर देखे गए हैं।
यूक्रेन में 137 लोगों की मौत, लाखों लोगों ने छोड़ा अपना घर
राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एक भावुक बयान देते हुए जानकारी दी कि रूसी हमले के कारण अब तक 137 नागरिकों और सेना के जवानों को यूक्रेन ने खो दिया है। वहीं, 316 लोग घायल हुए हैं।
बातचीत को तैयार हुए रूस और यूक्रेन
रूस और यूक्रेन के बीच भारी तनाव के इस दौर में एक बड़ी खबर आ रही है। रूस और यूक्रेन दोनों बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं। रूस ने यूक्रेन को बातचीत का प्रस्ताव दिया और कहा है कि अगर यूक्रेन के सैनिक हथियार डाल देंगे तो फिर बातचीत की जा सकती है। सूत्र बता रहे हैं कि यूक्रेन ने रूस के बातचीत के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों देश बातचीत के लिए एक टेबल पर आ सकते हैं।
Discussion about this post