अखिलेश यादव ने दिखाया यूपी को एक्प्रेस वे की तस्‍वीर, जौनपुर में बोलीं जया बच्चन

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। जौनपुर के मछलीशहर विधानसभा अरुआंवा के पंडित सभापति इंटर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार दोपहर पहुंची राज्य सभा सांसद जया बच्चन मुख्यमंत्री मंत्री पर महिलाओं की सुरक्षा नहीं ध्यान देने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने भाषण में कविता के माध्यम से बताया की अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को एक्प्रेस वे की राह दिखाने की बात कही। उन्होंने कहा अखिलेश यादव लोगों की दिलो में राज कर रही है। इसके साथ उन्होंने मछलीशहर विधानसभा में अपने निधि से महिलाओं की सुरक्षा के लिए कंसल्टिंग रूम बनाने का वादा कि।

पूर्व सांसद डिंपल यादव व जया बच्चन ने कहा कि आपके अखिलेश भईया आपके के हैं। वह झूठा वादा नहीं करते हैं। चाहे महिलाओं के सम्मान की बात हो या किसानों की आय बढ़ाने की। उन्होंने जो कहा वह किया है। भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठ बोलते हैं। यह लोग हाथरस व उन्नाव में महिलाओं की घटना का जिक्र करने पर चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने गरीबों को पांच साल राशन मुफ्त देने की भी बात कही, लेकिन नहीं दिया। अगर हमारी सरकार बनते ही सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। एक करोड़ महिलाओं को समाजवादी पेंशन दी जाएगी। भाजपा सरकार ने युवाओं का भविष्य निगलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो वह युवा और महिलाओं को समर्पित होगी। कहा कि हमारी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस में अलग से महिला इकाई संगठन बनाया जाएगा। लगभग बीस मिनट संबोधन के बाद डिंपल यादव व जया बच्चन के साथ प्रयागराज के लिए रवाना हो गईं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather