बीएनपी न्यूज डेस्क। first t 20 in lucknow श्रीलंकाई क्रिकेट टीम मंगलवार सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंच गई। भारतीय टीम दोपहर एक बजे नेट प्रैक्टिस के लिए इकाना पहुंची। शाम को श्रीलंका के खिलाड़ी भी प्रैक्टिस के लिए पहुंचे। दोनों टीमें 24 फरवरी को टी-20 मैच खेलेंगी। खिलाडिय़ों ने करीब 4 घंटे तक प्रैक्टिस की। दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक टीम इंडिया इसके बाद शाम 5 से 8 बजे तक श्रीलंकाई खिलाडी अभ्यास करते नजर आए।
इस दौरान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने सबसे ज्यादा देर तक प्रैक्टिस की। रोहित को जसप्रीत बुमराह और यजुवेन्द्र चहल ने नेट प्रैक्टिस कराई। रोहित और ईशान ने खूब उड़ाए छक्के।
अभ्यास के दौरान ईशान किशन और रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए। दोनों ने ही करीब एक घंटे तक नेट प्रैक्टिस किया। दोनों ने मिलकर करीब 20 से ज्यादा बार गेंद को स्टेडियम के बाहर तक पहुंचाया। हालांकि, बुमराह की यार्कर खेलने में दोनों ही बल्लेबाजों को परेशानी हुई।






