गाजीपुर में मुख्तार अंसारी की पत्नी व बेटों की 2.15 करोड़ की जमीन कुर्क

SHARE:

Mukhtar Ansari

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क।  Mukhtar Ansari property  गाजीपुुुर केकोतवाली पुलिस ने मुख्तार अंसारी की अफ्शा अंसारी और बेटों अब्बास अंसारी व उमर अंसारी के नाम से नगर के मौजा मुहम्मद पट्टी में खरीदी गई 381 वर्गमीटर भूमि की पुलिस -प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने उक्त संपत्ति पर कुर्की का बैनर लगा दिया।

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कुर्क जमीन की कीमत 2.15 करोड़ रुपये आंकी गई है।जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पुलिस की आख्या पर विचारोपरांत गैंगस्टर की धारा 14(1) के अंतर्गत आइएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी की महुआ बाग स्थित भूमि के कुर्की के आदेश जारी कर दिए थे।

पुलिस प्रशासन ने पहले ही महुआबाग में मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम पर बने गजल होटल पर बुलडोजर चलवा चुका है। प्रथम तल को जेसीबी से ढहाने के साथ ही भूतल को कुर्क कर चुकी है। प्रशासन की जांच में प्रथम तल का निर्माण मानक के विपरीत मिला था। बिना नक्शे का होटल का निर्माण कराया गया था। पुलिस-प्रशासन ने पिछले साल चार बुलडोजर लगाकर ढहाया था।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें