गणतंत्र दिवस : दिल्‍ली के राजपथ पर दिखा काशी विश्वनाथ धाम का वैभव

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य, दिव्य और नव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम का वैभव राजपथ पर पूरे देश और दुनिया ने देखा। परेड में बाबा के धाम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। झांकी में बाबा धाम के पहले नंदी को देख लोग अभिभूत हुए। यह दूसरा अवसर पर है जब बनारस से जुड़ी झांकी राजपथ पर नजर आई। इसके पूर्व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की झांकी को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल किया जा चुका है। राजपथ पर जैसे-जैसे झांकी राजपथ पर बढ़ती गई, उसके साथ बजते गीत ने नए काशी विश्वनाथ धाम के प्रदर्शन के बीच यह बयां किया कि इसने कैसे श्रद्धालुओं को मंदिर और गंगा के बीच सीधा संपर्क दिया है। झांकी में काशी विश्वनाथ धाम के तीन प्रवेश द्वारों की झलक भी पेश की गई। इसमें एक तरफ बनारस के लोकप्रिय घाट नजर आए, जिन पर पंडे और आम श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते दिखे।

उत्तर प्रदेश की झांकी में बाबा के धाम की झांकी और बनारस के घाट पर संस्कृति की झलक को प्रमुख रूप से शामिल किया गया। झांकी में गंगा स्नान करते साधु और पूजन करते हुए बटुकों का दल हिस्सा रहा। प्रदेश की झांकी में इस बार काशी विश्वनाथ धाम के अलावा एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) को शामिल किया गया है। झांकी में बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार के साथ ही धर्म नगरी काशी की परंपरा, कला और संस्कृति के रंग मां गंगा के संग नजर आए।

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather