वाराणसी में भाजपा ने शुरू किया यूपी विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान

SHARE:

 बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। वाराणसी महानगर की तीनों विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया जिसमें मंत्री,विधायक एवं भाजपा पदाधिकारी शामिल हुएं।
कोविड के चलते चुनाव आयोग द्वारा रैली, रोडशो पर लगाई गयी रोक को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार का शुभारंभ शहर के प्रमुख चौराहो से किया जिसमें पार्टी के 5-5 कार्यकर्ता हाथों में लिए झंडे लहराकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। यह अभियान सायँ काल 4 बजे से प्रारंभ होकर सायँ काल 6 बजे तक चला।
अभियान के इस क्रम में शहर दक्षिणी विघानसभा के विधायक एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डाॅ नीलकंठ तिवारी ने मैदागिन चौराहे पर प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। इसी के तहत विधायक एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने शहर उत्तरी विधान सभा के संत अतुलानंद चौराहे पर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद् सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने रामनगर में विधान परिषद सदस्य अशोक धवन,संजय राय,मधुप सिंह ने रथयात्रा चौराहा पर विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव ने लंका स्थित मालवीय चौराहा पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय,अमित राय ने सुंदरपुर में प्रचार अभियान का शुभारंभ किया।
भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश के कैराना से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ होते ही पूरे प्रदेश में भाजपा ने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी जिसके तहत महानगर में अभियान की शुरुआत प्रमुख चौराहों से हुई।
प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाले अन्य लोगों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, जितेंद्र यादव बाबू,शैलेन्द्र मिश्रा ने भेलुपुर, महानगर महामंत्री नवीन कपूर,सिद्धनाथ शर्मा, ने मलदहिया, महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने पंचक्रोशी चौराहा, महानगर उपाध्यक्ष आत्मा विश्वेश्वर,संदीप केशरी,संतोष सोलापुरकर ने गौदोलिया, महानगर उपाध्यक्ष ई.अशोक यादव ने लहुराबीर, महानगर उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने चौक, महानगर उपाध्यक्ष साधना वेदांती ने प्रह्लाद घाट, महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश ने महावीर चौराहा एवं महानगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार,अभिषेक वर्मा “गोपाल”शत्रुध्न पटेल,सीमा गुप्ता ने तेलियाबाग चौराहे से प्रचार अभियान का शुभारंभ किया।

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें