• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राजनीति

कांग्रेस के पास सिर्फ खोखले शब्द नहीं, बल्कि एक पूरी योजना है

कांग्रेस के पास सिर्फ खोखले शब्द नहीं, बल्कि एक पूरी योजना है

BNPNEWS by BNPNEWS
January 22, 2022
in राजनीति
Reading Time: 1 min read
0
कांग्रेस के पास सिर्फ खोखले शब्द नहीं, बल्कि एक पूरी योजना है
12
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय ( राजीव भवन ) में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया । आज की इस पत्रकारवर्ता में पूर्व मंत्री माननीय अजय राय, पूर्व सांसद डाॅक्‍टर राजेश मिश्रा, जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल व राघवेन्द्र चौबे तथा जिला कांग्रेस कमेटी, वाराणसी के नवनियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजीव गौतम ने उत्तर प्रदेश के युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा जारी किये गये घोषणा-पत्र भर्ती विधान की प्रति का लोकार्पण किया व भर्ती विधान के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
आजकी पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि- राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए युवाओं का जो घोषणा पत्र जारी किया है वह उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा देगा। ‘‘भर्ती विधान शीर्षक से जारी इस घोषणा पत्र में उत्तर प्रदेश के युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए युवाओं से तमाम महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 20 लाख रोजगार देने से लेकर छात्रसंघ बहाली तक के वादे शामिल हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर विश्वविद्यायों और कॉलेजों में छात्रसंघ की बहाली की जाएगी। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है, उसे बहाल करने के लिए एक जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने ने कहा कि यूपी के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस के पास सिर्फ खोखले शब्द नहीं, बल्कि एक पूरी योजना है कि हम किस तरह से नौजवानों को रोजगार दिलाएंगे। उन्होंने कहा यह घोषणा-पत्र बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने यूपी के युवाओं से बात की है और उनकी आकाक्षांओं को इसमें शामिल किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन हकीकत यह है कि लाखों नौजवानों ने मोदी की नीतियों की वजह से अपने रोजगार गवां दिए हैं। भाजपा का मकसद इस देश में एकाधिकार लाने का है, जहां सारे छोटे व्यवसायों की कमर तोड़कर देश का सारा धन चार-छह पूंजीपतियों के हाथ में दे दिया है, जबकि कांग्रेस पार्टी यह नहीं होने देगी। छोटे छोटे व्यवसाय यूपी की ताकत हैं, जो बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करते हैं, हम उन्हें पुनर्जीवित करना चाहते हैं।
पूर्व मंत्री अजय राय ने भाजपा की तथाकथित डबल इंजन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहाकि भाजपा और योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के युवाओं से धोखा किया । भाजपा के कुशाशन में आज बड़ी संख्या में लोगों ने रोजगार खोया है, उसका कारण है नोटबंदी, गलत जीएसटी और कोरोना लॉकडाउन। कांग्रेस ऐसे काम कभी नहीं कर सकती । आज़ादी के वक्त उत्तर प्रदेश अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में केंद्रीय भूमिका में था। आज उत्तर प्रदेश के युवाओं को एक नये विजन की जरूरत है। यह कांग्रेस ही दे सकती है। भाजपा यह विजन नहीं दे सकती , क्योंकि उनके पास सिर्फ मज़हबी उन्माद फैलाने के, जाति – धर्म के नाम पर साम्प्रदायिकता फैलाने के और कुछ नही है। भाजपा ने 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी पैदा कर दी। हमारा यकीन है कि भारत को एक नये विजन की जरूरत है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 2014 में भाजपा ने जो विजन पेश किया है वह पूरी तरह से फेल हो चुका है। आज भाजपा के ही लोग कह रहे हैं कि कहीं कुछ गड़बड़ है।
पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने पत्रकारों के सवालों का जवाब हुए कहा कि भर्ती विधान बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के युवाओं से बड़े पैमाने पर चर्चा की। उन्हीं चर्चाओं से ये भर्ती विधान निकला है। आज उत्तर प्रदेश के युवाओं का उत्साह टूट गया है। हम उन लाखों युवाओं को भरोसा देना चाहते हैं कि हम कैसे उनका भरोसा बहाल करेंगे, कैसे युवाओं को रोजगार देने में उनकी मदद करेंगे।

उन्होंने कहा कि भर्ती विधान में पांच सेक्शन हैं, जिनमें युवाओं की अलग-अलग समस्याओं पर फोकस किया गया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस की सरकार बनने पर 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी होगी, जिनमें 8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए होंगे। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे। बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में 1 लाख प्रधानाध्यापकों की कमी को पूरा किया जाएगा। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के खाली 38,000 पद भरे जायेंगे। उच्च शिक्षा और महाविद्यालयों में शिक्षकों के 8,000 खाली पद भरे जायेंगे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 19,300 पद और सहायिकाओं के रिक्त 27,100 पदों को भरा जाएगा साथ ही संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा व पुलिस विभाग के खाली पदों को भी भरा जाएगा।

साथ ही उद्यमियों के लिए 5,000 करोड़ का सीड स्टार्ट-अप फंड बनाया जाएगा, जिसमें 30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद डाॅक्‍टर राजेश मिश्रा ने कहा कि – आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे। साथ ही सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ होंगे और परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों तक बस व रेल यात्रा मुफ्त होगी। योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा का बजट कम किया है। हमारी सरकार आनेपर यह बजट बढ़ाया जाएगा और सभी कॉलेज व विश्वविद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही उत्तर प्रदेश में प्री व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया जाएगा और छात्रवृत्ति का दायरा व राशि भी बढ़ेगी।
पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं के रोजगार के लिए नये अवसर प्रदान किये जाएंगे। मल्लाहों और निषादों के लिए विश्वस्तरीय संस्थान बनाया जाएगा जिसमें उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। अति पिछड़े समुदाय के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 फीसदी ब्याज की दर से कर्ज दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए व युवाओं को नशे के जाल से निकालने के लिए एक सेंटर खोला जाएगा, जो युवाओं की काउंसिलिंग करेगा। इसके अलावा सांस्कृतिक क्षेत्र में युवाओं को बढ़ावा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा अलग है। हम प्रगति और जनता की भलाई के लिए काम करेंगे। हम ध्रुवीकरण की राजनीति में शामिल नहीं हैं। महिलाओं को टिकट देने को लेकर कांग्रेस पार्टी को कोई डर नहीं है। ये आज नहीं तो कल, हर प्रदेश में और देश में यह होना है कि महिलाओं की भागीदारी तय हो । इस देश के लिए जरूरी है कि जनता जागरूक हो । जब तक जनता जवाबदेही नहीं मांगेगी, तब तक ये सांप्रदायिक राजनीति चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता को जागरूक होना पड़ेगा। लोगों को समझना होगा कि जो नेता सांप्रदायिक झगड़े पर वोट पा जाएगा, वह आपके लिए काम नहीं करेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि आप नेताओं को जवाबदेह बनाइए और इस आधार पर वोट कीजिए कि वे आपके लिए क्या कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के भविष्य की ठोस बात करना चाहते हैं। आज चुनाव में जाति पर आधारित और सांप्रदायिक प्रचार किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी चाहती है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक बातें हों, युवाओं के भविष्य की बातें हों ताकि उत्तर प्रदेश का भविष्य भविष्य उज्जवल हो सके।

पत्रकारवार्ता के अंत में पूर्व विधायक अजय राय एवं पूर्व सांसद डाॅ0 राजेश मिश्रा व महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चैबे ने नवनियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजीव गौतम को प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर सम्मानित किया व उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं ।
आज की इस पत्रकारवार्ता में पूर्व मंत्री अजय राय पूर्व सांसद डाॅक्‍टर राजेश मिश्रा जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं  राघवेन्द्र चौबे कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजीव गौतम, प्रदेश सचिव इमरान खान, प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह ,जिला प्रवक्ता डाॅ नृपेन्द्र नारायण सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अशोक पाण्डेय, मनीष मोरोलिया, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पंकज सिंह, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ कुँवर, रोहित दूबे, विनित चौबे, सोशलमीडिया के जिलाध्यक्ष विकास कौंडिल्य, विनीत चौबे, विनय राय, किशन यादव समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन की उपस्थित थे।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Larissa Neri
राजनीति

वोट-चोरी पर ब्राजील की माडल बोली-कभी भारत नहीं आई

November 7, 2025
Rahul Gandhi
राजनीति

पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपित की गाड़ी से गए राहुल, उठे सवाल

October 18, 2025
Priyanka Vadra
राजनीति

पीआर, इंटरनेट मीडिया व इवेंट मैनेजमेंट बंद कर देश हित मे काम करे नेता : प्रियंका

October 13, 2025
Next Post
वाराणसी में भाजपा ने शुरू किया यूपी विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान

वाराणसी में भाजपा ने शुरू किया यूपी विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान

Varanasi Railway Division

बनारस रेल इंजन कारखाना ने 1000वां इलेक्ट्रिक रेल इंजन सहस्‍त्र  किया राष्ट्र को समर्पित

कांग्रेस के नेताओं ने सुभाष की बात मान ली होती तो देश नहीं बंटता

कांग्रेस के नेताओं ने सुभाष की बात मान ली होती तो देश नहीं बंटता

Discussion about this post

Recommended

Pathaan Movie

थिएटर के बाहर विरोध, अंदर बजती रही तालियां

T20WC

दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज T20WC 2022 से बाहर

developed goa 2047

गोवा एक भारत-श्रेष्ठ भारत का नायाब उदाहरण : मोदी

lost job

चार महीने में 80 हजार से ज्यादा टेक कर्मचारियों ने नौकरी गंवाई

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?