इस बार 14 दिन का ही होगा पितृ पक्ष

SHARE:

Pitra Paksha 2026

 BNP NEWS DESK। Pitru Paksha 2026 आश्विन कृष्ण पक्ष की मान्यता पितृ पक्ष की है। शास्त्रीय विधान है कि आश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा उदयातिथि में जिस दिन मिलती है, उसी दिन से पितृपक्ष आरंभ होता है। अत: अबकी पितृपक्ष का आरंभ 27 सितंबर से हो रहा जो 10 अक्टूबर को सर्वपैत्री अमावस्या पर पितृ विसर्जन से होगा। इस बार आश्विन कृष्ण नवमी तिथि की हानि होने से इस बार पितृ पक्ष 14 दिनों का होगा। एक अक्टूबर को मध्याह्न में पंचमी का श्राद्ध व अपराह्न में षष्ठी का भी श्राद्ध कर दिया जाएगा।

26 सितंबर को ही कर लिया जाएगा पूर्णिमा का श्राद्ध

Pitru Paksha 2026 पूर्णिमा का श्राद्ध 26 सितंबर को किया जाएगा। आश्विन कृष्ण प्रतिपदा तिथि 26 सितंबर को रात 10.05 बजे लग रही जो 27 सितंबर को रात 9.21 बजे तक रहेगी। इससे प्रतिपदा का श्राद्ध 27 सितंबर को किया जाएगा। तर्पण काल व श्राद्ध का समय मध्याह्न में होना आवश्यक है।

शास्त्रों ने मनुष्यों के लिए देव, ऋषि, पितृ तीन प्रकार के ऋण बताए हैं। क्योंकि यह जिन माता-पिता ने हमारी आयु, आरोग्यता और सुख-सौभाग्यादि की अभिवृद्धि के लिए अनेकानेक प्रयास किए, उनके ऋण से मुक्त न होने पर हमारा जन्म ग्रहण करना निरर्थक होता है। इसलिए हमारे यहां सनातन धर्म में पितरों के प्रति श्रद्धा अर्पित करने को पितृपक्ष महालया की व्यवस्था की गई। श्राद्ध के दस प्रकारों में से एक प्रकार को महालया कहा जाता है। Pitru Paksha 2026

मातृ नवमी चार अक्टूबर को

जिस स्त्री को कोई पुत्र न हो वह स्वयं अपने पति का श्राद्ध उनकी मृत्यु तिथि पर कर सकती है। मातृ नवमी चार अक्टूबर को माता के मृत्यु की तिथि ज्ञात न होने पर श्राद्ध करने के साथ सौभाग्यवती स्त्रियों के श्राद्ध का विधान है। सर्वपैत्री अमावस्या (10 अक्टूबर) पर अन्य के अतिरिक्त जिस मृतक की तिथि ज्ञात न हो या अन्यान्य कारणों से नियत तिथि पर श्राद्ध न हो पाने के कारण इस दिन श्राद्ध किया जाता है।  Pitru Paksha 2026

श्राद्ध तिथि

पूर्णिमा – 26 सितंबर
प्रतिपदा – 27
द्वितीया – 28
तृतीया – 29 (भरणी श्राद्ध)
चतुर्थी – 30
पंचमी-षष्ठी – 01 अक्टूबर
सप्तमी – 02
अष्टमी – 03
नवमी – 04
दशमी – 05
एकादशी – 06 (इंदिरा एकादशी व्रत)
द्वादशी श्राद्ध – 07 (संन्यासी वैष्णव यति का श्राद्ध)
त्रयोदशी – 08
चतुर्दशी – 09 (शस्त्रादि या दुर्घटना आदि से मृत व्यक्ति का श्राद्ध)
सर्वपैत्री अमावस्या – 10 (पितृ विसर्जन)   Pitru Paksha 2026

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें