वाराणसी में डेंगू के मिल चुके 20 मामले

SHARE:

Dengue in Varanasi

BNP NEWS DESK।  Dengue in Varanasiवाराणसी जिले में मानसून के दौरान मच्छरजनित बीमारियों के मामले सामने आने शुरू हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक डेंगू के 20, मलेरिया के छह और चिकनगुनिया के चार मामले की पुष्टि हो चुकी है। कुल 30 मरीज सामने आए हैं, जिनमें डेंगू सबसे अधिक है।

Dengue in Varanasi बारिश के बाद शहर और ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे मच्छरों के प्रजनन के अनुकूल (लगभग 21 से 27 डिग्री सेल्सियस तापमान) परिस्थितियां बन गई हैं। अधिकांश मामले शहरी क्षेत्रों और कुछ संवेदनशील ग्रामीण ब्लाकों से रिपोर्ट हुए हैं। मरीजों में तेज बुखार, जोड़ों का दर्द, शरीर में दर्द और थकान जैसे लक्षण पाए गए। अभी तक किसी भी मामले में गंभीर जटिलता या मौत की खबर नहीं है। जिला मलेरिया अधिकारी शरद चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है।

नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें संदिग्ध जगहों पर लार्वा सर्वे, फागिंग और कीटनाशक छिड़काव कर रही हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनपी सिंह ने कहा क‍ि विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करना है। Dengue in Varanasi

 

क्या करें

-कूलर, गमलों, टायरों और नालों में जमा पानी साप्ताहिक रूप से साफ करें।
– दिन-रात मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और पूर्ण बाजू के कपड़े पहनें।
– बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। सरकारी अस्पतालों में जांच-इलाज मुफ्त है।
– पर्याप्त पानी पिएं, आराम करें और पौष्टिक आहार लें।
– बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें।

क्या न करें

-पानी जमा न रहने दें और कचरा खुला न छोड़ें।
-स्वयं दवाइयां न लें, खासकर एस्पिरिन या दर्द निवारक गोलियां।
-मच्छरों से बचाव के उपायों को नजरअंदाज न करें।
-लक्षण नजरअंदाज करके देर न करें Dengue in Varanasi

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें