BNP NEWS DESK। BCCI Meeting आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे में मिली हार का रिव्यू भी होगा और इस साल होने वाले न्यूजीलैंड दौरे व 2027 विश्व कप की तैयारियों को लेकर बात भी होगी। गुरुवार को मुंबई में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में सेंट्रल आफ एक्सीलेंस (सीओई) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भी शामिल हो सकते हैं। बैठक में चर्चा का मुख्य बिंदू सीईओ में रिहैब से गुजर रहे खिलाड़ियों को लेकर होगा।
BCCI Meeting बीसीसीआइ सूत्र ने कहा कि ये रिव्यू बैठक से ज्यादा भविष्य की योजनाओं पर केंद्रित बैठक होगी। सूत्र ने बताया, बैठक में टीम प्रबंधन अपनी जरूरतों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बोर्ड के सामने अपना पक्ष रखेगा। खास तौर पर लगातार चोटिल खिलाड़ियों की फौज से अहम दौरों पर सही टीम नहीं मिल पाना एक अहम विषय होगा।
श्रीलंका दौरे पर जाने वाली टीम चुनने से कुछ दिन पहले मुख्य चयनकर्ता को ही पता नहीं था कि जसप्रीत बुमराह फिट नहीं हैं। इसको लेकर उन्होंने ईमेल भी लिखा था। अभी अफगानिस्तान के विरुद्ध तीन टी20 मैचों की सीरीज घोषित की गई है उसमें भी चार खिलाड़ियों का खेलना फिटनेस के आधार पर तय होगा। नौ या 10 तारीख को पता चलेगा कि इन चार में से कौन अफगानिस्तान के विरुद्ध खेल पाएगा।
न्यूजीलैंड सीरीज पर फोकस
बोर्ड का मुख्य फोकस इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे पर रहने वाला है। इस दौरे पर भारतीय टीम पांच वनडे, पांच टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए ये दो टेस्ट जीतना बहुत जरूरी है।
और उसे जीतने के लिए सही टीम मिलना जरूरी है। सही टीम मिलने के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ियों खासकर तेज गेंदबाजों का फिट होना जरूरी है। टीम प्रबंधन न्यूजीलैंड दौरे के लिए पांच-छह भारतीय तेज गेंदबाजों को अपने साथ ले जाना चाहता है।
इनमें आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरुनूर बरार, जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप के नाम शामिल हैं। बैठक में इन गेंदबाजों की उपलब्धता, फिटनेस और टीम में उनकी भूमिका को लेकर भी चर्चा हो सकती है। आकाशदीप अब तक फिट नहीं हुए हैं। बुमराह का अफगानिस्तान के विरुद्ध खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा।
सिराज ने श्रीलंका में जिस तरह 130 किमी प्रति घंटे से नीचे गेंद डाली ये चिंता का विषय है।
न्यूजीलैंड की परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत रखना टीम प्रबंधन की प्राथमिकता होगी। इसके अलावा आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के बाद सामने आए टीम संयोजन और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी भविष्य की योजनाओं से जोड़कर देखा जाएगा। BCCI Meeting
हार्दिक की फिटनेस समस्या
हार्दिक पांड्या की फिटनेस भी टीम प्रबंधन की चिंता बनी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह वनडे में पांच-छह से ज्यादा ओवर नहीं कर सकते। फिट नहीं होने के कारण टी20 टीम में उनका चयन नहीं किया गया है। 2027 वनडे विश्व कप के लिए हार्दिक बहुत जरूरी हैं लेकिन उनकी फिटनेस टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं का सिर दर्द बनी हुई है।
आइपीएल में ‘इंपैक्ट प्लेयर नियम’ को हटाने पर चर्चा
इस बैठक से इतर आइपीएल में इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर भी बीसीसीआइ में चर्चा हो रही है। इस नियम पर बीसीसीआइ ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों से राय मांगी थी और उन्हें 31 अगस्त तक समय दिया था। इंपैक्ट नियम को लेकर रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शुभमन गिल जैसे कई दिग्गज खुले तौर पर राय रख चुके हैं और कई ने इसे समाप्त करने की पैरवी भी की है।
पिछले वर्ष ही बीसीसीआइ ने संकेत दिए थे कि इंपैक्ट प्लेयर नियम को 2028 में समाप्त किया जा सकता है। इस नियम का सबसे ज्यादा असर आलराउंडरों पर पड़ा है और आइपीएल में उनकी भूमिका सीमित हो गई है क्योंकि इसके तहत दोनों टीमों को मैच में किसी भी समय एकादश में शामिल किसी खिलाड़ी की जगह अतिरिक्त खिलाड़ी की अनुमति होती है। ऐसे में टीमें विशेषज्ञ बल्लेबाज और गेंदबाज को ही मौका देती हैं। BCCI Meeting







