• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राजनीति

विधानसभा चुनाव की तारीखों के घोषणा के साथ ही पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू

विधानसभा चुनाव की तारीखों के घोषणा के साथ ही पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू

BNPNEWS by BNPNEWS
January 8, 2022
in राजनीति
Reading Time: 1 min read
0
विधानसभा चुनाव की तारीखों के घोषणा के साथ ही पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू
18
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव की तारीखों का घोषणा कर दिया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई तारीखों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सात चरण में और बाकी राज्यों में एक-एक चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी और आखिरी चरण का चुनाव 7 मार्च को है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। ऐसे में जानते हैं आखिर ये आदर्श आचार संहिता क्या है और आचार संहिता लागू होने के बाद नेताओं और मौजूदा जनप्रतिनिधियों पर किस तरह की पाबंदियां लग जाती है. साथ ही प्रदेश में नए कार्यों पर भी रोक जाती है।

आदर्श आचार संहिता क्‍या होती है

आदर्श आचार संहिता राजनैतिक पार्टियों और चुनाव प्रत्याशियों के मार्गदर्शन के लिए तय किए गए कुछ नियम होते हैं, जिनका चुनाव के दौरान पालन किया जाना आवश्यक होता है। चुनाव आयोग की ओर से दी गई परिभाषा के अनुसार, आदर्श आचार संहिता राजनैतिक दलों और अभ्‍यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए निर्धारित किए गए मानकों का एक ऐसा समूह है जिसे राजनैतिक दलों की सहमति से तैयार किया गया है

आम भाषा में समझें तो आचार संहिता लागू होने के बाद नेताओं और मौजूदा जनप्रतिनिधियों पर कुछ पाबंदियां लग जाती है। लोक सभा चुनाव के दौरान यह पूरे देश में जबकि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में लागू हो जाती है। आचार संहिता में निर्धारित किया जाता है कि राजनीतिक दलों, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्‍यथियों और सत्ताधारी दल को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कैसा व्‍यवहार करना चाहिए। इसमें बैठकें आयोजित करने, रैली, जुलूस, मतदान दिवस की गतिविधियां, सत्ताधारी दल के कामकाज से जुड़े नियम होते हैं।

कब लागू होती है आदर्श आचार संहिता

आदर्श आचार संहिता को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन अनुसूची की घोषणा की तारीख से लागू किया जाता है और यह निर्वाचन प्रक्रिया के पूर्ण होने तक लगी रहती है। उदाहरण से समझें तो आज जैसे ही चुनाव आयोग ने 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों की घोषणा की है, तभी से आचार संहिता लागू हो गई है।

क्या नहीं कर सकते हैं जनप्रतिनिधि

चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, मंत्री अपने आधिकारिक दौरे को चुनाव प्रचार संबंधी कार्यों के साथ नहीं मिलाएंगे और न ही चुनाव प्रचार संबंधी कार्यों के दौरान सरकारी तंत्र या कार्मिकों का प्रयोग करेंगे. हालांकि, आयोग ने चुनाव प्रचार दौरे के साथ आधिकारिक दौरे को मिलाने संबंधी आदर्श आचार संहिता के प्रावधान से प्रधानमंत्री को छूट दी हुई है

सरकारी वाहन को किसी भी पार्टी या प्रत्याशी हितों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रयोग नहीं किया जाएगा

चुनाव के आयोजन से प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष रूप से जुड़े हुए सभी अधिकारियों/पदाधिकारियों के स्‍थानांतरण और तैनाती पर संपूर्ण प्रतिबंध होगा. अगर किसी का ट्रांसफर करना भी है तो पहले चुनाव आयोग से इसकी इजाजत लेनी होगी. इसके अलावा खाली पदों पर भी कार्यभार नहीं दिया जा सकता

कोई भी मंत्री चुनाव की अवधि के दौरान किसी आधिकारिक चर्चा के लिए किसी राज्‍य या चुनाव क्षेत्र के निर्वाचन संबंधी अधिकारी को नहीं बुला सकता है. हालांकि, कुछ कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विचार करना है तो बात अलग है

आचार संहिता के दौरान मंत्री अपने आधिकारिक वाहन केवल अपने आधिकारिक निवास से अपने कार्यालय तक शासकीय कार्यों के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे. ये चुनाव प्रचार के लिए काम में नहीं ली जा सकती है

राजनीतिक कार्यकर्ताओं के निवास स्‍थान पर सरकारी कोष के खर्चे से “इफ्तार पार्टी” या ऐसी ही कोई अन्‍य पार्टी आयोजित नहीं की जा सकती है

कौन-कौन से काम नहीं होंगे

– चुनाव आयोग के अनुसार, सत्ताधारी पार्टी की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए उपलब्धियों के संबंध में सरकारी कोष की लागत पर कोई भी विज्ञापन जारी नहीं हो सकते

– सरकार के होर्डिंग, विज्ञापन आदि के बोर्ड हटा दिए जाएंगे. इसके अतिरिक्‍त, अखबारों और इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया सहित अन्‍य मीडिया पर सरकारी राजकोष के खर्चें पर कोई विज्ञापन जारी नहीं किया जाएगा।

– चुनाव के दौरान कोई भी जनप्रतिनिधि अनुदान या भुगतान नहीं कर सकते हैं

– चुनाव की घोषणा से पहले जारी कार्य आदेश के संबंध में अगर क्षेत्र में वास्‍तविक रूप से कार्य शुरू नहीं किया गया है तो उसे शुरू नहीं किया जाएगा

– ऐसे किसी भी क्षेत्र में जहां चुनाव चल रहे है, वहां निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक एमपी/एमएलए/एमएलसी स्‍थानीय क्षेत्र विकास फंड की किसा योजना के अंतर्गत निधियों को नए सिरे से जारी नहीं किया जाएगा

– कोई भी मंत्री या अन्‍य प्राधिकारी किसी भी रूप में कोई वित्तीय अनुदान या उससे संबंधित कोई वायदा नहीं करेंगे. किसी परियोजना अथवा योजना की आधारशिला इत्‍यादि नहीं रखेंगे, या सड़क बनवाने, पीने के पानी की सुविधा इत्‍यादि उपलब्‍ध करवाने का कोई वायदा नहीं करेंगे. इसके अलावा सरकार या निजी क्षेत्र के उपक्रमों में तदर्थ आधार पर कोई नियुक्ति नहीं करेंगे.

– चुनाव अवधि के दौरान ऐसी योजनाओं के उद्घाटन/घोषणा पर प्रति‍बंध है. चाहे पहले से इसका काम हो चुका हो

– संबंधित क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया के पूर्ण होने तक ऐसे मामलों पर कार्रवाई को आस्‍थगित किया जा सकता है और सरकार वहां अंतरिम व्‍यवस्‍था कर सकती है जहां यह अपरिहार्य रूप से आवश्‍यक हो

इसके अलावा चुनाव प्रचार को लेकर भी कई तरह के नियम तय किए जाते हैं और नियमों के आधार पर ही प्रत्याशी चुनाव कर सकते हैं। इन नियमों में गाड़ी का इस्तेमाल, लाउडस्पीकर, पोस्टर, बैनर, खर्च आदि से जुड़ी जानकारी शामिल होती है

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Larissa Neri
राजनीति

वोट-चोरी पर ब्राजील की माडल बोली-कभी भारत नहीं आई

November 7, 2025
Rahul Gandhi
राजनीति

पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपित की गाड़ी से गए राहुल, उठे सवाल

October 18, 2025
Priyanka Vadra
राजनीति

पीआर, इंटरनेट मीडिया व इवेंट मैनेजमेंट बंद कर देश हित मे काम करे नेता : प्रियंका

October 13, 2025
Next Post
पश्चिम बंगाल नगर निगम चुनाव में रैली व रोड शो की अनुमति नहीं, पांच लोग ही घर-घर जाकर करेंगे प्रचार

5 State Assembly Elections Date: 7 चरणों में होंगे चुनाव, 10 मार्च को आएगा चुनाव मतगणना

गुरु गोबिंद सिंह के बेटों को श्रद्धांजलि देने के लिए 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाएगा, प्रकाश पर्व पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी

गुरु गोबिंद सिंह के बेटों को श्रद्धांजलि देने के लिए 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाएगा, प्रकाश पर्व पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी

ओमिक्रोन के खतरे के कारण दिल्ली में यलो अलर्ट जारी, स्कूल-कालेज अगले आदेश तक किया गया बंद

400 कर्मचारियों के कोरोना से संक्रमित होने के बाद राज्‍यसभा सचिवालय ने आवाजाही पर लगाई रोक

Discussion about this post

Recommended

विधानसभा चुनाव की तारीखों के घोषणा के साथ ही पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू

विधानसभा चुनाव की तारीखों के घोषणा के साथ ही पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू

5 years ago
ROTARY ANTARASTRIY MANDAL

रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल को मिले 25 मण्डलीय पुरस्कार

Hmpv in india

चीन में फैला एचएमपीवी वायरस भारत पहुंचा,अलर्ट जारी

2 years ago
प्रयागराज स्टेशन पर बवाल में छह पुलिस कर्मी निलंबित, अज्ञात छात्रों के खिलाफ एफआईआर

प्रयागराज स्टेशन पर बवाल में छह पुलिस कर्मी निलंबित, अज्ञात छात्रों के खिलाफ एफआईआर

4 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?