भाजपा सरकार में पीडीए समाज के साथ अन्याय व उत्पीड़न चरम पर : राम आसरे विश्वकर्मा

SHARE:

Samajwadi Party

BNP NEWS DESK। Samajwadi Party समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए समाज को संगठित करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को अजगरा विधानसभा क्षेत्र में पीडीए जन पंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गया। मोहाव चोलापुर स्थित एक लॉन में आयोजित अजगरा विधानसभा के जन पंचायत में विश्वकर्मा समाज सहित विधानसभा के सभी जोन, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा थे।

  Samajwadi Party  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में पीडीए समाज के साथ जितना अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। पिछड़े, दलित और वंचित समाज के लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। हिरासत में मौतों की घटनाएं भी सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक सोची-समझी नीति के तहत किया जा रहा है, ताकि पीडीए समाज के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा सके।

जाति और धर्म के नाम पर लोगों को अपमानित किया जा रहा

उन्होंने कहा कि आज जाति और धर्म के नाम पर लोगों को अपमानित किया जा रहा है।बुलडोजर की कार्रवाई में भी भेदभाव के आरोप लग रहे हैं। भाजपा के किसी बाहुबली, प्रभावशाली नेता या सत्ता से जुड़े व्यक्ति के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई क्यों नहीं होती, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जब चुनाव में वोट मांगने आती है तो गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित सभी उसे हिंदू नजर आते हैं, लेकिन सरकार बनने के बाद यही लोग अपने अधिकार और समस्याएं लेकर सरकारी कार्यालयों या भाजपा नेताओं के पास जाते हैं तो उन्हें पिछड़ा, दलित और वंचित समझकर उपेक्षित किया जाता है।

भाजपा सरकार को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी होगी

उन्होंने कहा कि अब पीडीए समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा और अपने हक की लड़ाई मजबूती से लड़नी होगी।उन्होंने कहा कि यदि पीडीए समाज को अन्याय, अत्याचार, फर्जी मुकदमों और उत्पीड़न से बचाना है तो लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा सरकार को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी होगी। समाजवादी पार्टी ही सामाजिक न्याय, संविधान और समान अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा सकती है।

जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने उपस्थित जोन, सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें। जिन पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, उनके नाम जुड़वाने के लिए सक्रियता से कार्य करें तथा मतदाता सूची को दुरुस्त कराने में सहयोग करें। साथ ही जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक भेदभाव के मुद्दों को मजबूती से उठाएं। । Samajwadi Party

उन्होंने कहा कि पीडीए की एकजुटता, जागरूकता और मजबूत संगठन ही सामाजिक न्याय की लड़ाई को निर्णायक दिशा देगा। कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ गांव-गांव पहुंचकर समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जनता तक पहुंचाएं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं संचालन विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने किया।

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather