काशी में अभेद्य सुरक्षा में 318 मंदिर, ड्रोन, एआइ से निगरानी

SHARE:

Sawan in Kashi

BNP NEWS DESK।   Sawan in Kashi सावन माह में वाराणसी कमिश्नरेट और वाराणसी परिक्षेत्र के जिले (गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर) के 318 मंदिरों और लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़ किसी एक जिले में मुश्किल न खड़ी कर दे, इसके लिए पड़ोसी जिलों और सीमावर्ती राज्यों से भी समन्वय किया गया है।

Sawan in Kashi परिक्षेत्र के जिलों में 79 प्रमुख कांवरिया मार्ग पर सुरक्षा के इंतजाम संग प्रयागराज-वाराणसी के बीच एक लेन कांवरियों के लिए आरक्षित रहेगी। हाईवे पर गत वर्ष बैरिकेडिंग हटाकर आवाजाही करने से हुए हादसों का संज्ञान लेते हुए रोहनिया पुलिस ने बोल्डर लगवाया है। सशक्त सूचना को सीयूजी, वायरलेस, मोबाइल पहले से दुरुस्त कर लिए गए हैं।

मुख्य प्वाइंट

-गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर में भीड़ प्रबंधन को सीमावर्ती राज्यों से समन्वय।
-आठ हजार पुलिसकर्मी तैनात, सात आइपीएस संभालेंगे नेतृत्व।
-वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर 22 जोन व 74 सेक्टर में बांटे गए।
-सीसीटीवी कैमरों की नजर में होंगे 70 फीसद इलाके।   Sawan in Kashi

वाराणसी में इन मंदिरों पर विशेष सुरक्षा

-महामृत्युंजय, लाट भैरव, तारकेश्वर महादेव, ओमकालेश्वर, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, गौरी केदारेश्वर, तिलभांडेश्वर, बैजनत्था, त्रिदेव, न्यू काशी विश्वनाथ, संकट मोचन, मारकंडे महादेव, सारंगनाथ, कर्मदेश्वर महादेव, शूलटंकेश्वर महादेव, भाष्कार पोखरा, रामेश्वर महादेव।

वाराणसी में किए गए विशेष इंतजाम

– पांच जोन व 15 सेक्टर में सुरक्षा को शहर विभाजित।
– पांच आइपीएस, 50 राजपत्रित अधिकारी समेत 6700 पुलिसकर्मी तैनात।
-सादे वस्त्रों में तैनात रहेगी पुलिस।
-सीसीटीवी और त्रिनेत्र से पूरे शहर की निगरानी।
-प्रत्येक 04 किलोमीटर पर मुस्तैद रहेगी पीआरवी अथवा फैंटम टीम।
निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होगा डीजे का संचालन।   Sawan in Kashi

वाराणसी परिक्षेत्र के प्रमुख मंदिर व सुरक्षा

-77 मंदिर चंदौली
-77 मंदिर गाजीपुर
-101 मंदिर जौनपुर
-34 स्थानों से कांवरिये जल भरेंगे।
-18 क्यूआरटी लगेंगी।
-17 जोन व 59 सेक्टर में सुरक्षा।

खोया-पाया केंद्र

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं भीड़ के सुचारु संचालन के लिए बैरिकेडिंग तथा खोया-पाया केंद्र स्थापित होंगे। जहां से बिछड़े श्रद्धालुओं को शीघ्र सहायता एवं परिजन से मिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

विश्वनाथ धाम व रेलवे स्टेशन की कंट्रोल रूम से मानीटरिंग

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र और रेलवे स्टेशन पर कंट्रोल रूप से सीसीटीवी के जरिए होगी निगरानी। श्रद्धालुओं की आवाजाही एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रहेगी।

गहरे पानी से सुरक्षा को ‘डीप वाटर बैरिकेडिंग’

गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालु गहरे पानी में न जाएं, इसके लिए घाटों पर डीप वाटर बैरिकेडिंग रहेगी। जल पुलिस एवं सुरक्षा कर्मी सुरक्षित स्नान सुनिश्चित कराएंगे। गंगा घाटों पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम।   Sawan in Kashi

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather