कामनवेल्थ में स्वर्ण जीतने वालीं अस्मिता बनेंगी काशी की बहू

SHARE:

Asmita Dey

BNP NEWS DESK।  Asmita Dey ग्लासगो में आयोजित 2026 कामनवेल्थ खेलों में जूडो का स्वर्ण पदक जीतने वाली अस्मिता डे का वाराणसी से भी गहरा जुड़ाव है। वह जल्द ही वाराणसी के जूडो खिलाड़ी विजय यादव के साथ विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। विजय ने बताया कि अस्मिता कई बार सिगरा स्थित डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर उनके साथ चार से पांच घंटे तक अभ्यास करती थीं। उनका लक्ष्य केवल स्वर्ण पदक था और उसी के अनुरूप उन्होंने तैयारी की।

Asmita Dey अस्मिता वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक हैं। वहीं विजय यादव आयर बाजार के पास सुलेमापुर गांव के निवासी हैं और लखनऊ में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह सफलता वाराणसी के खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है।

 

कामनवेल्थ में रचा इतिहास

ग्लासगो कामनवेल्थ खेल 2026 की महिला जूडो स्पर्धा में अस्मिता डे ने लगातार मुकाबले जीतते हुए फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। यह उपलब्धि भारतीय जूडो के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। Asmita Dey

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather