BNP NEWS DESK। smart pilot project गंगा तटवर्ती क्षेत्रों के 25 वार्डों में अब सफाई, सीवर ओवरफ्लो, जलभराव और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम ने सोमवार से त्वरित समाधान स्मार्ट पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसके तहत चयनित समस्याओं का अधिकतम चार घंटे में निस्तारण करने का लक्ष्य तय किया गया है।
smart pilot project महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि नागरिक वाट्सएप चैटबॉट नंबर 8601872601 पर ‘हाय’ लिखकर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत के साथ वार्ड नंबर, फोटो और लाइव लोकेशन अपलोड करनी होगी। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग के अधिकारी के मोबाइल एप पर उसका विवरण पहुंच जाएगा। समस्या के निस्तारण के बाद अधिकारी मौके की फोटो अपलोड करेंगे, जिसकी जीपीएस लोकेशन और समय स्वत: दर्ज होगा। इसके बाद शिकायत बंद होने का संदेश शिकायतकर्ता को वाट्सएप पर मिल जाएगा। शिकायतों की निगरानी के लिए कमांड एवं कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है, जहां एक आईटी विशेषज्ञ, एक डाटा एनालिस्ट और सात ऑपरेटर सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक तैनात रहेंगे।
इन 25 वार्डों में मिलेगी चार घंटे में समस्या निस्तारण की सुविधा
आदमपुर जोन का राजघाट (वार्ड-15), प्रह्लादघाट (वार्ड-55), हनुमान फाटक (वार्ड-67), कोनिया (वार्ड-68), घसियारीटोला (वार्ड-72), ओमकालेश्वर (वार्ड-80)
भेलूपुर जोन (4 वार्ड) का नगवां (वार्ड-22), बागहाड़ा(वार्ड-74), शिवाला (वार्ड-75),मदनपुरा (वार्ड-78)
दशाश्वमेध जोन (10 वार्ड) का मध्यमेश्वर (वार्ड-66), आदिविशेश्वर (वार्ड-69), सूर्यकुण्ड (वार्ड-82), पियरीकलां(वार्ड-83), गोलादीनानाथ (वार्ड-84), जंगमबाड़ी (वार्ड-89), रामापुरा (वार्ड-90), बंगालीटोला (वार्ड-91), दशाश्वमेध (वार्ड-96), सिगरा (वार्ड-53)
कोतवाली जोन (5 वार्ड) का ईश्वरगंगी (वार्ड-73), कृतिवाशेश्वर (वार्ड-81), बलुआबीर (वार्ड-88), बिन्दुमाधव (वार्ड-79), कालभैरव (वार्ड-97)
इन समस्याओं का होगा चार घंटे में निस्तारण
स्वास्थ्य- सफाई, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान, खाली प्लॉट, गली पिट/नाली, यूरिनल-ट्वायलेट की सफाई
जलकल – सीवर ओवरफ्लो, 100 एमएम तक पाइपलाइन लीकेज, गंदे पानी का बहाव
सामान्य अभियंत्रण – जलभराव, नाला बैरिकेडिंग
आलोक – स्ट्रीट लाइट पोल में करंट उतरना, स्ट्रीट लाइट जलना-बंद होना
उद्यान – उद्यान का कचरा उठान
पशु – सार्वजनिक स्थल से मृत पशु का निस्तारण
समय सीमा : सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक दर्ज शिकायतों का अधिकतम चार घंटे में निस्तारण किया जाएगा।
एक नजर में
-प्रथम चरण में 25 वार्ड शामिल
-14 प्रकार की समस्याएं होंगी शामिल
-शिकायत के लिए वाट्सएप नंबर : 8601872601
-सहायता के लिए हेल्पलाइन : 0542-2720005
-कमांड सेंटर में 9 कर्मियों की तैनाती
-सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक होगी निगरानी
-शिकायत के लिए फोटो और लाइव लोकेशन अपलोड करना होगा
-समाधान की सूचना वाट्सएप पर स्वत: मिलेगी smart pilot project














Discussion about this post