BNP NEWS DESK। Cockroach Janata Party प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ आंदोलन और संसद मार्च के बीच सोमवार को सरकार के साथ काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की पहली औपचारिक बातचीत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आंदोलनकारी संगठन के प्रतिनिधियों सौरव दास और आशुतोष रांका से अपने आवास पर मुलाकात की। यह बैठक ऐसे समय हुई जब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की ओर जाने पर उतारू थे, लेकिन पुलिस उन्हें संसद मार्ग पर रोकने की कोशिश कर रही थी। नड्डा के जरिये सरकार की ओर से बातचीत शुरू होना अहम माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार सरकार ने आंदोलनकारियों से सीधे संवाद की पहल की है।
Cockroach Janata Party सीजेपी ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तत्काल रिहा किया जाए, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए और नीट पेपर लीक के साथ प्रतियोगी परीक्षा विवादों से जुड़े उन सभी छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, जिन्होंने आत्महत्या की है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
सरकार की ओर से नड्डा को सीजेपी के साथ बात करने को कहा गया था। सोमवार सुबह 11.50 पर शुरू हुई बैठक करीब 10 मिनट चली। बताया जाता है कि नड्डा ने उनसे कहा कि आप अपनी मांगें लिखित रूप में दें। सूत्रों के अनुसार, सीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने वहीं दूसरे कमरे में जाकर ज्ञापन तैयार किया और शाम को फिर से नड्डा के साथ मुलाकात में वह ज्ञापन सौंपा।
नड्डा ने खुद पोस्ट कर कहा-आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से बातचीत का प्रस्ताव आया था और सुबह 11.50 से हमारी बातचीत जारी है। उनकी ओर से लगभग चार बजे मुझे लिखित ज्ञापन दिया गया। यह पोस्ट इस लिहाज से विशेष थी, क्योंकि उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से बातचीत का संदेश भेजा गया था और सरकार तत्काल तैयार हो गई। Cockroach Janata Party
सीजेपी नेताओं ने कहा कि उन्होंने अपनी मांगों का लिखित ज्ञापन नड्डा को सौंपा है। उन्होंने भरोसा दिया है कि वह इन मांगों पर सरकार के भीतर चर्चा करेंगे। इसके लिए उन्होंने कुछ मोहलत भी मांगी है। सूत्रों के अनुसार, सरकार भी आंदोलन को लेकर अंदरूनी स्तर पर विचार-विमर्श कर रही है और आगे कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने आ सकती है।
सीजेपी का कहना है कि युवाओं का शिक्षा व्यवस्था से भरोसा लगातार कमजोर हुआ है। आरोप लगाया है कि नीट पेपर लीक, सीबीएसई 12वीं के पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी, सीयूईटी परीक्षा में देरी तथा अन्य परीक्षा संबंधी अव्यवस्थाओं ने यह संकेत दिया है कि मौजूदा व्यवस्था बड़े सुधार की मांग कर रही है। Cockroach Janata Party















Discussion about this post