BNP NEWS DESK। FIFA World Cup 2026 48 देश के 1248 खिलाड़ी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में जब-जब गोल मारेंगे दुनिया के 200 से ज्यादा देशों के लोग झूम उठेंगे। फीफा विश्व कप की चमचमाती ट्राफी को अब तक सिर्फ आठ देश जीत पाए हैं, अब देखना होगा कि इस बार कोई नया चैंपियन मिलता है या ब्राजील, जर्मनी, अर्जेंटीना, उरुग्वे, फ्रांस, इंग्लैंड और स्पेन में से कोई विजेता बनता है। चार बार की विजेता टीम इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप में क्वालीफाई नहीं कर पाई है।
FIFA World Cup 2026 गुरुवार रात सह मेजबान मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत के साथ शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का अंत 19 जुलाई को अमेरिका के न्यूजर्सी में फाइनल के साथ होगा।
अब तक के सबसे बड़े और भव्य फुटबाल विश्व कप में सभी की नजरें पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अर्जेंटीना के लियोन मेसी, फ्रांस के एमबापे और ब्राजील के नेमार पर होंगी।
रोनाल्डो के लिए विश्व कप जीतने का ये छठा प्रयास होगा। नेमार की झोली में भी ये ट्राफी नहीं है। मेसी और एमबापे इसे दूसरी बार अपने नाम करना चाहेंगे। इस टूर्नामेंट में शामिल किसी भी खिलाड़ी ने 34 डिग्री सेल्सियस में विश्व कप नहीं खेला है। इससे पहले सिर्फ 1994 में अमेरिका में ही इतनी गर्मी में ये टूर्नामेंट खेला गया था।
शकीरा और बर्ना बाय देंगे रंगारंग प्रस्तुति
उद्घाटन मुकाबले से 90 मिनट पहले रंगारंग समारोह होगा, जिसमें शकीरा, बर्ना बाय, जे बैल्विन, टायला, माना, अलेहांद्रो फर्नांडेज, बेलिंडा जैसे दिग्गज सितारे प्रस्तुति देंगे। भारतीय समय के अनुसार ये कार्यक्रम आज रात 11 बजे होगा।
104 मैच खेले जाएंगे इस बार विश्व कप में जो सबसे ज्यादा हैं, पहले 64 मैच होते थे
3 अलग अलग विश्व कप मैचों की मेजबानी करने वाला मेक्सिको का एज्टेका पहला स्टेडियम बनेगा
17 वर्षीय मेक्सिको के गिल्बर्टो मोरा सबसे युवा खिलाड़ी होंगे, जबकि स्काटलैंड के गोलकीपर क्रेग गार्डन सबसे उम्रदराज
357 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहले भी किसी न किसी विश्व कप टीम का हिस्सा रह चुके हैं
891 खिलाड़ी पहली बार फीफा विश्व कप का अनुभव करेंगे
पहली बार खेलेंगे ये देश FIFA World Cup 2026
कैप वेर्डे, कुराकाओ, जार्डन और उज्बेकिस्तान पहली बार फीफा विश्व कप में खेलेंगे
अब तक के विजेता
ब्राजील : 1958, 1962, 1970, 1994, 2002
जर्मनी : 1954, 1974, 1990, 2014
इटली : 1934, 1938, 1982, 2006
अर्जेंटीना : 1978, 1986, 2022
उरुग्वे : 1930, 1950
फ्रांस : 1998, 2018
इंग्लैंड : 1966
स्पेन : 2010 FIFA World Cup 2026













Discussion about this post