BNP NEWS DESK । open rapid chess touranament अग्रवाल भवन, नीचीबाग के प्रांगण में 31 मई की रात्रि 8 बजे स्वर्गीय सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन सबजूनियर रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन यू सम्पन्न हुआ ।
open rapid chess touranament अग्रवाल भवन, नीचीबाग के प्रांगण में 31 मई की रात्रि 8 बजे स्वर्गीय सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन सबजूनियर रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन यू सम्पन्न हुआ । काशी अग्रवाल समाज व वाराणसी स्पोर्ट्स एंड इवेंट काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता हुई
प्रतियोगिता में अंडर- 9 , अंडर- 11 , अंडर- 13 एवं अंडर- 16 आयु वर्ग के सौ खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में तेजस्व तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 चक्रों में 5.5 अंक अर्जित कर चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने अंडर-9 बालक वर्ग में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-9 बालक वर्ग में कृष्णांग सिंह उपविजेता रहे, जबकि अंडर-9 बालिका वर्ग में ऐश्वर्या गुप्ता विजेता एवं शिवी दुबे उपविजेता बनीं।
अंडर-11 बालक वर्ग में युवराज तिवारी विजेता, आरव अग्रवाल उपविजेता तथा सूर्यांश सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर-11 बालिका वर्ग में चहक अग्रवाल विजेता बनीं।
अंडर-13 बालक वर्ग में कुशाग्र गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरव यादव उपविजेता तथा आरुष पटेल तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर-13 बालिका वर्ग में आद्या वर्मा विजेता, मयूरी अग्रवाल उपविजेता एवं यशस्वी त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-16 बालक वर्ग में प्रांशु अंबष्ट विजेता बने। शौर्य अग्रवाल उपविजेता रहे, जबकि अनंत अग्रवाल तृतीय एवं दिव्यांश मखीजा चौथे स्थान पर रहे।
अंडर-16 बालिका वर्ग में मानसी सिंह विजेता, रैना अग्रवाल उपविजेता, अनिका द्विवेदी तृतीय तथा अंकिता सिन्हा चौथे स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में दर्शित अग्रवाल, प्रख्यात अग्रवाल , हर्षित मिश्रा, शगुन सिंह, श्रेयांश वर्मा एवं मानसी केशरी को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त “बेस्ट मदर” एवं “बेस्ट फादर” प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें रश्मि अग्रवाल ने बेस्ट मॉम तथा दिलीप पंडित ने बेस्ट डैड का खिताब जीता।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि काशी अग्रवाल समाज के मंत्री श्री गिरधर अग्रवाल रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए अपने आशीर्वचनों से संबोधित किया। कार्यक्रम में श्री कृष्ण अग्रवाल, श्रीमती रीता अग्रवाल एवं श्रेयस अग्रवाल ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में बच्चों को पुरस्कृत किया ।
प्रतियोगिता की मुख्य आयोजक डॉ. वर्तिका अग्रवाल रहीं। डॉ. दीपमाला द्विवेदी प्रतियोगिता निदेशक, विनीत राज तिवारी आयोजन सचिव, तनिष्क द्विवेदी मुख्य निर्णायक एवं बी. एल. पाल सह-निर्णायक रहे।














Discussion about this post