BNP NEWS DESK। Cough Syrup Incident कफ सीरप प्रकरण में शुभम की पत्नी वैशाली व उसके ग्रुप से जुड़ी लाइसेंसी रेखा देवी की दुकान छिनने के बाद चार और दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। कफ सीरप प्रकरण में चारो दुकानों के लाइसेंसियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था।
Cough Syrup Incident जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने सुनवाई के बाद कफ सीरप प्रकरण से जुड़ी शराब दुकानों के लाइसेंस किया। आगामी 29 मई को इन चार दुकानों समेत कंपोजिट की 16 दुकानें व देशी शराब की 11 दुकानों के लाइसेंस लाटरी के जरिए बांटेंगे।
Cough Syrup Incident दो हजार करोड़ रुपये के कफ सीरप तस्करी मामले में बीते 12 अप्रैल को आबकारी विभाग व पुलिस की टीम ने दारानगर निवासी वैभव जायसवाल की पत्नी शिवांगी जायसवाल की कंपोजिट शाप लहरतारा, कायस्थटोला राजघाट निवासी रेखा देवी की कंपोजिट शाप शाहाबाद, कायस्थ टोला राजघाट निवासी बबिता सिंह की कंपोजिट शाप परेड कोठी, कायस्थ टोला राजघाट निवासी शुभम जायसवाल की पत्नी वैशाली की कंपोजिट शाप माधोपुर, भारद्वाजी टोला राजघाट की ऊषा देवी की कंपोजिट शाप कज्जाकपुरा व दारानगर की राधिका जायसवाल की कंपोजिट शाप खोजवां पहुंच दुकानों को सील करने की कार्रवाई की थी। Cough Syrup Incident
लाइसेंसियों का एक समझौतापत्र पुलिस को मिला
कार्रवाई के दायरे में आए शराब लाइसेंसियों पर शराब दुकानों से होने वाली कमाई का एक निर्धारित हिस्सा दुबई में छिपे कफ सीरप तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल तक हवाला के जरिए वैभव जायसवाल द्वारा पहुंचाने का आरोप लगा था। इन लाइसेंसियों का एक समझौतापत्र भी पुलिस को मिला था, जिसमें शराब दुकानों से होने वाली कमाई का एक निर्धारित हिस्सा शुभम को भेजा जाना था।
पुलिस लाइसेंसियों के खिलाफ लिखा-पढ़ी तेज की तो पता चला कि शुभम की पत्नी वैशाली व रेखा देवी का लाइसेंस नवीनीकृत नहीं हुआ है। ऐसे में आबकारी विभाग ने दोनों लाइसेंस को निरस्त करते हुए लाटरी कराया और देवेंद्र सिंह व रेखा यादव के नाम दुकान कर दिया।
जिला आबकारी अधिकारी कमल किशोर शुक्ल ने बताया कि शेष चार दुकानों के लाइसेंस भी जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया है। 29 मई को विभाग की ओर से शराब की 27 दुकानों के लाइसेंस देने के लिए लाटरी कराई जानी है, जिसमें कफ सीरप प्रकरण में शामिल चार दुकानें भी शामिल की गईं हैं। Cough Syrup Incident
















Discussion about this post