शुभेंदु पीए हत्याकांड में गिरफ्तार राज सिंह ने बोला- ‘सबका जवाब देने आ रहा हूं…’

SHARE:

Shubhendu'S P.A. Murder Case

BNP NEWS DESK।  Shubhendu’S P.A. Murder Case शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) रहे चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में गिरफ्तार रसड़ा के रतोपुर गांव निवासी राजकुमार सिंह के बाद अब नया मोड़ सामने आया है।

सीबीआइ अधिकारियों के मुताबिक प्रमुख शूटर यही है, जबकि इससे पहले आनंद नगर निवासी राज सिंह आरोपित मानकर सीबीआइ चल रही थी। वहीं दूसरी तरफ फेसबुक पर एक वीडियो राज सिंह की ओर से अपलोड किया है।

Shubhendu’S P.A. Murder Case  वीडियो में राज सिंह कहते दिख रहा है- ”जय श्रीराम, सब का जवाब मिल जाएगा, थोड़ा धैर्य बना कर रखिए, मीडिया को भी जवाब देने आ रहे हैं…”।

वीडियो में राज सिंह पूरी तरह कान्फिडेंट नजर आ रहा है, उसकी बातों से ऐसा लग रहा है कि सीबीआइ उसे रिहा करने वाली है।

वह 11 मई को अयोध्या से गिरफ्तार हुआ था, जब वह अपने परिवार व दोस्तों के साथ लखनऊ में एमएलसी की शादी में शामिल होने के बाद लौट रहा था। राज की माता जामवंती, भाई ऋषवंत समेत बहन दीपशिखा ने सीबीआइ अधिकारियों से पूछताछ में बताया था कि राज घटना के दिन बलिया में ही था। उसने कपड़े की दुकान पर खरीदारी भी की थी। यही नहीं, प्रमाण के तौर पर फुटेज भी सौंपा गया था। Shubhendu’S P.A. Murder Case

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather