BNP NEWS DESK। raped in bareli मुजाहिद ने वाराणसी की रहने वाली एक किशोरी को अपने जाल में फंसाया और बरेली, बहेड़ी के होटल ताज ले गया। वहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, जब हिंदू संगठनों को जानकारी हुई तो वह पुलिस के साथ होटल पहुंचे। पुलिस ने होटल से दोनों को आपत्तिजनक हालत में बरामद कर लिया है। छात्रा के शिकायती पत्र पर आरोपित मुजाहिद के विरुद्ध बहेड़ी थाने में प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।
raped in bareli छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह बहेड़ी में ही पालिटेक्निक की छात्रा है। बहेड़ी में किराए के कमरे में रहती है। कुछ दिन पहले बाजार में मुजाहिद से उसकी मुलाकात हुई थी। उस समय उसने छात्रा का नंबर ले लिया था। फिर बातचीत करने लगा।
आरोप है कि, मुजाहिद ने छात्रा को कमरे से आने को कहा और होटल ताज ले गया। वहां छात्रा के विरोध के बाद उसने दुष्कर्म किया। छात्रा के मुताबिक, मुजाहिद ने होटल में अपना नाम सज्जाद और छात्रा का नाम जोया लिखवाया था जबकि छात्रा हिंदू है।
पुलिस ने छात्रा के शिकायती पत्र पर आरोपित मुजाहिद के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर उसे हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। raped in bareli
















Discussion about this post