BNP NEWS DESK । FIFA World Cup 2026 फीफा विश्व का रोमांच 11 जून से शुरू होगा। प्रतिष्ठित एज्टेका स्टेडियम में सह मेजबान मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा। यह वही ऐतिहासिक मैदान है, जिसने 1970 और 1986 विश्व कप फाइनल की मेजबानी की थी। शुक्रवार को फीफा विश्व कप के ड्रा घोषित किए गए। 11 जून को ही दूसरा मैच दक्षिण कोरिया और एक प्लेआफ विजेता टीम के बीच होगा।
FIFA World Cup 2026 दक्षिण अफ्रीका 2010 के बाद पहली बार विश्व कप में वापसी कर रहा है। अन्य सह-मेजबान अमेरिका और कनाडा अपने अभियान की शुरुआत अगले दिन 12 जून को करेंगे। अमेरिका का सामना लास एंजिलिस में पराग्वे से होगा जबकि कनाडा की भिड़ंत टोरंटो में एक प्लेआफ विजेता टीम से होगी, जो संभवतः इटली भी हो सकती है। गत चैंपियन अर्जेंटीना को अल्जीरिया, आस्ट्रिया और जार्डन के साथ ग्रुप में रखा गया है।
पांच बार की विजेता ब्राजील मोरक्को, हैती और स्काटलैंड से भिड़ेगी। स्काटलैंड 1998 के बाद पहली बार विश्व कप में खेल रहा है; पिछली बार वह ब्राजील से उद्घाटन मैच हार बैठा था।फ्रांस की शुरुआत सेनेगल के विरुद्ध होगी, जो 2002 के टूर्नामेंट में हुए बड़े उलटफेर की याद दिलाएगा, जब सेनेगल ने मौजूदा चैंपियन फ्रांस को पहले ही मुकाबले में हरा दिया था।
इंग्लैंड अपनी पहली भिड़ंत क्रोएशिया से करेगा, जिसने 2018 के सेमीफाइनल में उसे हराया था। इंग्लैंड पनामा से भी भिड़ेगा, जिसे उसने 2018 में ग्रुप मैच में 6-1 से मात दी थी।
मेजबानों के समूहों के बाहर की टीमों को अपने मैचों के स्थान और समय का पता शनिवार को चलेगा। फीफा विश्वभर के टीवी बाजारों को ध्यान में रखते हुए समय और स्थलों का अनुकूलन कर रहा है। नए लागू किए गए वरीयता सिस्टम के तहत दुनिया की शीर्ष चार टीमें स्पेन, अर्जेंटीना, फ्रांस और इंग्लैंड यदि अपने-अपने समूह जीतती हैं तो वे सेमीफाइनल से पहले एक-दूसरे से नहीं भिड़ेंगी। FIFA World Cup 2026
11 जून से 19 जुलाई तक खेला जाएगा विश्व कप
48 टीमों को चार-चार के 12 समूहों में बांटा गया
इनमें छह प्लेआफ विजेता टीमें भी होंगी
16 शहरों में खेले जाएंगे 104 मुकाबले इसका फाइनल 19 जुलाई को न्यू जर्सी में होगा।
फीफा 2026 के ड्रा
ग्रुप ए : मेक्सिको, द. अफ्रीका, द. कोरिया, प्लेआफ डी विजेता
ग्रुप बी : कनाडा, प्लेआफ ए विजेता, कतर, स्विट्जरलैंड,
ग्रुप सी : ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्काटलैंड
ग्रुप डी : अमेरिका, पैराग्वे, आस्ट्रेलिया, प्लेआफ सी विजेता
ग्रुप ई : जर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर
ग्रुप एफ : नीदरलैंड्स, जापान, प्लेआफ बी विजेता, ट्यूनिशिया
ग्रुप जी : बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड
ग्रुप एच : स्पेन, केप वेर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे
ग्रुप आइ : फ्रांस, सेनेगल, प्लेआफ 2 विजेता, नार्वे
ग्रुप जे : अर्जेंटीना, अल्जीरिया, आस्ट्रिया, जार्डन
ग्रुप के : पुर्तगाल, प्लेआफ 1 विजेता, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया
ग्रुप एल : इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा
प्लेआफ डी : डेनमार्क, नार्थ मेसेडोनिया, चेकिया, आयरलैंड
प्लेआफ ए : इटली, नार्दन आयरलैंड, वेल्स, बोस्निया व हर्जेगोविना
प्लेआफ 2 : इराक, सूरीनाम, बोल्विया
प्लेआफ सी : तुर्किये, रोमानिया, स्लोवाकिया, कोसोवो
प्लेआफ बी : यूक्रेन, स्वीडन, पोलैंड, अल्बानिया
प्लेआफ 1 : कोंगो, जमैका, न्यू कैलेडोनिया FIFA World Cup 2026








