BNP NEWS DESK। SIR in Banaras निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा मतदाता सूची का विशेष सघन पुनरीक्षण जारी है। अब तक बीएलओ के घर- घर सत्यापन के दौरान 72 हजार 145 मृतक चिह्नि हुए हैं। इसके साथ ही एक लाख 71 हजार से अधिक वोटर अपने मूल पता पर अनुपस्थिति मिले हैं। यह आंकड़ा अभी और बढ़ेगा क्योंकि मतदाताओं के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर तय है।
SIR in Banaras दूसरी तरफ एसआईआर में गणना प्रपत्र भरने वाले 58.23 प्रतिशत मतदाता नो मैपिंग की सूची में शामिल हैं। इस सूची में कैंट विधानसभा सबसे आगे है। इस विधानसभा क्षेत्र में ऐसे वोटरों की संख्या 79 प्रतिशत से अधिक है। फार्म भरने वाले इन मतदाताओं का 2023 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो सका है। ऐसे वोटरों को नोटिस के बाद साक्ष्य देना आवश्यक होगा। साक्ष्य नहीं देने पर नाम कटने की संभावना ज्यादा रहेगी।
नए वोटरों के लिए 2003 की मतदाता सूची बनी मुसीबत
नए वोटरों के लिए एसआईआर के दौरान गणना प्रपत्र भरने में 2003 की मतदाता सूची सबसे बड़ी बाधा बनी हुई हैं। बहुतायत बीएलओ के पास 2003 की मतदाता सूची नहीं है। दूसरी सबसे बड़ी समस्या है कि बीएलओ पूरी तरह अपडेट नहीं है कि वह ढूंढकर मतदाताओं का सहयोग कर सकें। लिहाजा लोग वर्तमान मतदाता सूची तक ही फार्म में जिक्र कर रहे हैं। शेष फार्म में तय कालम को नहीं भर रहे हैं। इसके साथ ही ज्यादा समस्या हैं उन वोटरों की है जिनके अभिभावक नौकरी पेशा से जुड़े रहे और बनारस के बाहर रहे।
वोटरों के पास आज मौका, बूथ पर मिलेंगे बीएलओ
गणना प्रपत्र अब तक न पाने वाले, भरकर न देने वालों के लिए रविवार का दिन खास होगा। बीएलओ अपने बूथ पर मिलेंगे। इस दौरान आप जाकर अपना फार्म जमा कर सकते हैं।
















Discussion about this post