BNP NEWS DESK। Sanchar Saathi app दूरसंचार मंत्रालय ने स्मार्टफोन निर्माताओं को निर्देश दिया है कि वे आगामी 90 दिनों के भीतर बाजार में उतारे जाने वाले सभी नए मोबाइल फोनों में अनिवार्य रूप से सरकारी साइबर सुरक्षा एप ‘संचार साथी’ को प्री-लोड करें। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि यूजर इस एप को फोन से डिलीट न कर सकें। मंत्रालय ने मौजूदा फोन में भी साफ्टवेयर अपडेट के माध्यम से एप को इंस्टाल कराने पर जोर दिया है।
Sanchar Saathi app मंत्रालय के अनुसार डुप्लिकेट या नकली आइएमईआइ नंबरों से जुड़ा साइबर जोखिम देश की दूरसंचार प्रणाली के लिए “गंभीर खतरा” बन चुका है, जिसके चलते धोखाधड़ी, नेटवर्क दुरुपयोग और साइबर अपराधों में तेजी आई है।
निजता को लेकर उठी आपत्तियां
सरकारी निर्देशों का निजता समर्थक संगठनों और टेक कंपनियों ने विरोध किया है। इससे पहले भी एक सरकारी एंटी-स्पैम एप को लेकर एपल, सैमसंग, विवो, ओप्पो और शाओमी जैसी कंपनियों ने आपत्ति जताई थी।
डिजिटल अधिकार विशेषज्ञ मिशी चौधरी ने कहा कि सरकार का यह कदम यूजर की सहमति को दरकिनार करता है, जो चिंताजनक है। वहीं, काउंटरप्वाइंट के रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक ने सुझाव दिया कि एप को अनिवार्य रूप से प्री-इंस्टाल करने के बजाय सरकार को यूजर्स को इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि निजता और सुरक्षा के बीच संतुलन कायम रह सके। Sanchar Saathi app
क्या है संचार साथी एप
संचार साथी एप सेंट्रल रजिस्ट्री पर आधारित एप है। इसके जरिये यूजर संदिग्ध काल की रिपोर्ट कर सकते हैं, आइएमईआइ नंबर चेक कर सकते हैं और चोरी या खोए फोन को ब्लाक कर सकते हैं। इससे उन्हें धोखाधड़ी वाले मोबाइल कनेक्शनों की पहचान करने और उन्हें डिस्कनेक्ट करने में भी मदद मिलती है।
सरकार का कहना है कि यह एप साइबर खतरे को रोकने, चोरी हुए फोन ढूंढने और नकली मोबाइल को बाजार में आने से रोकने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। अभी यह एपल और गूगल प्ले स्टोर पर स्वैच्छिक डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, लेकिन अब नए फोन में यह जरूरी होगा। Sanchar Saathi app
क्या है आईएमईआई नंबर
हर मोबाइल हैंडसेट में एक 14 से 17 अंकों की विशिष्ट संख्या होती है, जिसे अंतरराष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान (आईएमईआई) कहा जाता है। यह नंबर किसी भी फोन की यूनिक पहचान है और चोरी की स्थिति में उस फोन की नेटवर्क पहुंच बंद करने और लोकेशन ट्रैकिंग जैसे उपायों में उपयोग किया जाता है। Sanchar Saathi app
















Discussion about this post